scriptहड़ताल पर सैकड़ों कर्मचारी | Hundreds of employees on strike | Patrika News
मंडला

हड़ताल पर सैकड़ों कर्मचारी

नियमित रहे हड़ताल पर, संविदा कर्मचारियों ने किया काम, नगर पालिका कर्मचारियों हड़ताल से कामकाज प्रभावित

मंडलाJul 13, 2018 / 07:19 pm

shivmangal singh

Hundreds of employees on strike

हड़ताल पर सैकड़ों कर्मचारी

मंडला. मध्यप्रदेश पालिका कर्मचारी संघ एवं सफाई कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर प्रदेशव्यापी हड़ताल बुधवार से जारी है। हड़ताल में शामिल नगर पालिका के कर्मचारियों ने नगर पालिका का कामकाज बंद रखा गया। हड़ताली नगर पालिका कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधी और नगर पालिका परिसर में नारेबाजी की। गौरतलब है कि गत 28 अप्रैल एवं 18 जून को भी कर्मचारी हड़ताल पर रहे थे। इनकी 6 मांगें थीं, जिसमें से सातवें वेतन आयोग की सिफारिश लागू करने वाली मांग को स्वीकार करने के साथ आदेश जारी कर दिया। शेष पांच मांगों पर विचार करने के लिए सप्ताहभर का समय मांगा गया था। प्रदेश सरकार एवं राज्य शासन 24 दिन बीतने के बाद भी कर्मचारियों की अन्य मांगों पर विचार नहीं कर सकीं। इससे आक्रोशित कर्मचारियों ने फिर से हड़ताल शुरू कर दी है।
आवश्यक सेवाओं को हड़ताल से रखा बाहर
नगर पालिका के सभी नियमित कर्मचारियों ने कामकाज को बंद रखा, लेकिन संविदा एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी नगर पालिका के कार्यालय का कामकाज निपटाते नजर आए। सफाई एवं पेयजल सप्लाई जैसे आवश्यक सेवाओं को भी हड़ताल से बाहर रखा गया है। मांगें पूरी नहीं की, सिर्फ आश्वासन मिला। कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रसन्न यादव ने बताया कि पहले हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल के बाद सातवें वेतनमान का आदेश शासन द्वारा जारी कर दिया गया और अन्य मांगों पर एक सप्ताह का विचार के लिए समय दिया गया था, लेकिन आज दिनांक तक भी मांग पूरी नहीं की गई। हड़ताल के दौरान आवश्यक सेवाएं बंद नहीं की गई हैं।
भुआबिछिया. मध्यप्रदेश नगर पालिका नगर निगम कर्मचारी संघ भोपाल के आव्हान पर 5 सूत्रीय मांगों को लेकर नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी गई है। प्रदेश स्तर पर की जा रही हड़ताल से सफाई व्यवस्था, जल प्रदाय व्यवस्था, बिजली व्यवस्था प्रभावित एवं कार्यालयीन कार्य बाधित हो रही हैं। मध्यप्रदेश नगर निगम, नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई शाखा भुआ बिछिया द्वारा शुक्रवार से भूख हड़ताल की जा रही है।
बम्हनी बंजर. नगर परिषद बम्हनी बंजर के कर्मचारी समयमान वेतनमान का लाभ, सितंबर2016 तक समस्त दैनिक वेतन भोगियो, स्थाई कर्मी योजना लाभ, सामुदायिक संगठनों को वर्तमान तक नियमित किए जाने, निकायों के स्थापना व्यय की सीमा 65 प्रतिशत के स्थान पर 70 प्रतिशत किया जााने, निकायों के सेवाभर्ती नियमो में कम्प्यूटर ऑपरेटरो के पद समाहित किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं। हड़ताल के तीसरे दिन सद्बुद्धि यज्ञ करते हुए इश्वर से सरकार को ज्ञान देने की प्रार्थना की। इस अवसर पर छोटेलाल चक्रवर्ती, रंजीत उईके, विधायक प्रतिनिधी योगेश चौरसिया, गोविंद गुप्ता, अन्ना नामदेव, एमएल तिवारी, स्वतंत्रत मंडलम अध्यक्ष शोएब मलिक, सुनील चौरसिया पार्षद, राहुल सिंगौर आईटी सेल के साथ नगर परिषद् के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Home / Mandla / हड़ताल पर सैकड़ों कर्मचारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो