scriptडिस्टेंपर की बढ़ी मांग, मजदूरों ने भी बढ़ाए दाम | Increased demand for distemper, laborers also increased the price | Patrika News
मंडला

डिस्टेंपर की बढ़ी मांग, मजदूरों ने भी बढ़ाए दाम

दीवाली के पहले घरों को किया जा रहा रंगरोगन

मंडलाOct 19, 2021 / 07:28 pm

Mangal Singh Thakur

डिस्टेंपर की बढ़ी मांग, मजदूरों ने भी बढ़ाए दाम

डिस्टेंपर की बढ़ी मांग, मजदूरों ने भी बढ़ाए दाम

मंडला. त्योहार में रंगों की बौछार करने के लिए पेंट बाजार तैयार है। नवरात्र के पहले सही ही रौनक आ गई थी। नवरात्र के बाद रंगो की जमकर बिक्री हो रही है। घरों में दीपावली की तैयारी लोगों ने शुरु कर दी है। दुकानदार संजय चौरसिया का कहना है कि ग्राहकों की पहली पसंद ब्रांडेड कंपनियों के ही पेंट हैं। बाजार में इसकी खूब मांग भी है। वहीं गत वर्ष के मुकाबले इस बार ब्रांडेड पेंट की कीमतों में करीब 15 फीसद की तेजी भी देखी जा रही है। पेंट बाजार के हाल की बात करें तो गत वर्ष की अपेक्षा इस बार खिलखिला रहा है।
पेंट बाजार में इस बार खास यह है कि ग्राहकों का रुझान महंगे पेंट की ओर बढ़ा है। कच्चे घरों की कमी के साथ ही बाजार से परंपरागत चूना अब गायब होने लगा है। डिस्टेंपर की मांग में भी अब कमी आई है। लोग घरों की सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए प्लास्टिक इमल्शन पेंट की मांग सबसे अधिक कर रहे हैं। कारोबारियों ने बताया कि कम्प्यूटर की सहायता से ग्राहकों के पास हजारों रंगों का विकल्प है।
इस माह रंगो का कारोबार 5 से 7 करोड़ रुपए हो सकता है। शेष महिने में एक करोड़ के आसपास भी नहीं होता। कोरोना महामारी के मद्देनजर एंटी बैक्टीरियल पेंट का उपयोग भी बढ़ा हैै। रंग और पेंट और हार्डवेयर की दुकानों में इन दिनों लोग अपनी पसंद का रंग कैटलॉक में देखते नजर आ रहे हैं। घरों के रंग-रोगर के लिए 55 प्रतिशत लोग इमल्शन का उपयोग करते हैं। एक बार इसके उपयोग से 2-3 साल तक रंगरोगन की जरूरत नहीं पड़ती। इनकी कीमत 150 से 550 रुपए लीटर तक है।


एक नजर रंग के बाजार पर
कलई-ब्रश की भी बिक्री कलई 40-50 रुपए
पांच किलो डिस्टेम्पर ब्रश 80-100 रुपए
इमल्शन ब्रश 200-250 रुपए
कूची 10-15 रुपए
रंग-रोगन लेबर प्रति व्यक्ति 500 से 600 रुपए
6 से ज्यादा कंपनियां बाजार में
500-600 रुपए लीटर है एंटी बैक्टीरियल पेंट की कीमत
प्रीमियम और लग्जरी सेगमंट का बाजार भी तेज

Home / Mandla / डिस्टेंपर की बढ़ी मांग, मजदूरों ने भी बढ़ाए दाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो