scriptरक्तदान के प्रति युवाओं का बढ़ा रूझान | Increased trends of youth towards blood donation | Patrika News
मंडला

रक्तदान के प्रति युवाओं का बढ़ा रूझान

सामजसेवी संगठन कर रहे प्रयास

मंडलाAug 19, 2018 / 11:48 am

shivmangal singh

Increased trends of youth towards blood donation

रक्तदान के प्रति युवाओं का बढ़ा रूझान

मंडला. रक्तदान के प्रति लोग जागरूक हो रहे हैं। जरूरतमंद लोगों को ब्लड डोनेट करने के लिए युवा वर्ग पीछे नहीं हट रहे हैं। जिला चिकित्सालय में एक बच्ची आरती बैरागी खून की कमी के चलते उपचार रत है। जिसको भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ट मण्डला ग्रामीण संयोजक डॉ सुधीर हरदाह ने अपना ब्लड डोनेट किया। शनिवार को घुघरी क्षेत्र से एक 7 साल की बच्ची निधि मशराम जो कि सिकिलसेल से पीडि़त है। उसके शरीर में मात्र 2 ग्राम बल्ड बचा हुआ था। शरीर में खून की कमी के कारण तत्काल ब्लड की आवश्यकता थी। परीजनों द्वारा स्वयंसेवी संगठनों से संपर्क किया गया। जिसके बाद राजीव कालोनी निवासी मनीष यादव ने रक्तदान कर बच्ची व परीजनों की मदद की।
तीसरे मामले मे ंजिंदगी से लडऩे रही कटरा निवासी ममता बाई रघुवंशी जिनका ऑपरेशन जल्द से जल्द करने चिकित्साकें ने सलाह दी थी। जिसके लिए तत्काल ब्लाड की आवश्यकता थी। शरीर में इतना नहीं था की बिना ब्लड लगाए ऑपरेशन किया जा सके और ब्लड भी ओ निगेटिव जो बहुत कम लोगों का रहता है। ममता रघुवंशी के परिजनों ने बहुत प्रयास किया ब्लड नहीं हो सका। तभी किसी ने गौ सेवा एवं रक्तदान संगठन के बारे में जानकारी दी और उनके परिजनों ने संगठन प्रमुख दिलीप चन्द्रौल से सम्पर्क किया। पूरी जानकारी लेने के बाद ग्राम ककैया से विपिन दुबे को बुलाकर ब्लड डोनेट करवाया गया। विपिन दुबे गौ सेवा एवं रक्तदान संगठन के माध्यम से दुसरी बार ब्लड डोनेट किया वहीं ककैया से विपिन के साथ पहुंचे मनहरन पटेल द्वारा अब तक 13 बार ब्लड डोनेट किया जा चुका है। वहीं एम्बूलेंस 108 के कर्मचारी भी रक्तदान कर लोगों की मदद कर रहे हैं। 108 एंबुलेंस द्वारा पांच ब्लॉकों के कुछ स्कूलों में फस्र्ट ऐड बॉक्स वितरण किया गया। स्कूली बच्चों को 108 के बारे में जरूरी जानकारी भी दी। ताकि बच्चे 108 एम्लूेंस की निशुल्क सेवा का निसंकोच लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में पयलट महेंद्र रजक, दीपक फारुख, रमाशंकर, इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन राजाराम यादव, पुष्पेंद्र मिश्रा, कालीचरण अहिरवार, अरविंद अहिरवार, सुभाष, बृजेश डेहरिया, मेंटेनेंस इंचार्ज उमेश्, जिला प्रभारी 108 दीपक दुबे आदि का सहयोग रहो। जिला अस्पताल में शनिवार को पायलट आशीष मरावी ने राजीव कॉलोनी निवासी रितू बरमैया को ब्लड डोनेट किया।

Home / Mandla / रक्तदान के प्रति युवाओं का बढ़ा रूझान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो