scriptऐसी भी क्या दोस्ती-छोटे से विवाद में ले ली जान, बाइक भी फूंकी | killing the young man, bike was also burnt | Patrika News
मंडला

ऐसी भी क्या दोस्ती-छोटे से विवाद में ले ली जान, बाइक भी फूंकी

मृतक के छोटे भाई आनंद ज्योतिषी ने बताया कि उनके दोस्त के साथ विवाद चल रहा था। जिसके कारण कुछ युवकों ने एकजुट होकर हमला कर दिया। युवक हथियार लेकर काफी समय तक ईडन गार्डन कॉलोनी में घूमते रहे.

मंडलाOct 22, 2021 / 11:38 am

Subodh Tripathi

dost.jpeg

मंडला. शहर में एक युवक की हत्या का मामला प्रकाश में आया है, बताया जाता है कि दोस्ती में कुछ विवाद हुआ था, जिसके चलते कुछ लोगों ने मिलकर धावा बोलकर एक युवक को जान से मार दिया और इसके बाद उसकी बाइक को भी जला दिया। इस घटना की शहर में जमकर निंदा हो रही है।


कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मारपीट में छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली के नजदीक लालीपुर में बुधवार की रात हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। तीन-चार आरोपी के नाम सामने आए हैं। जिनकी तालाश की जा रही है।

हथियार लेकर मारने के लिए दौड़े

जानकारी के अनुसार लालीपुर ईडन गार्डन निवासी अभिषेक ज्योतिषी (32) और आनंद ज्योतिषी (28) पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया था। घर के पास ही 10 से 15 युवक हथियार लेकर दोनों भाईयों को मारने के लिए दौड़े थे। जिसमें पहले आनंद ज्योतिषी को युवकों ने पकड़ लिया और हथियार से हमला कर दिया। जिसमें गंभीर रूप से घायल आनंद ज्योतिषी किसी तरह जान बचाकर अपने घर पहुंचा। तब तक आरोपी अभिषेक के पीछे दौड़ गए। इसी दौरान आनंद कोतवाली थाना पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। आनंद को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब तक पुलिस कोई एक्शन ले पाती तब तक आरोपियों ने अभिषेक पर प्राण घातक हमला दिए और नाले में फेंक दिया। इसी दौरान इनकी बाइक को भी आग लगा कर नाली में फेंक दी। पुलिस रात में अभिषेक की तलाश करती रही लेकिन मोबाइल बंद था और पता नहीं चल सका। सुबह नाले में युवक का शव देखा गया। जिसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

अन्नदाता की आफत-आधी रात से आने के बाद भी परेशानी ही हद, मजबूर होकर किया चक्काजाम

दोस्त के साथ विवाद चल रहा था


बताया गया कि घटना पुरानी रंजिश की वजह से हुई है। मृतक के छोटे भाई आनंद ज्योतिषी ने बताया कि उनकी कोई रंजिश नहीं थी। बल्कि उनके दोस्त के साथ विवाद चल रहा था। जिसके कारण कुछ युवकों ने एकजुट होकर हमला कर दिया। बताया गया कि युवक हथियार लेकर काफी समय तक ईडन गार्डन कॉलोनी में घूमते रहे। जिसकी सूचना पुलिस को भी दी गई थी। जब पुलिस पहुंची तो वहां से युवक चले गए लेकिन कुछ देर बाद फिर आ गए। घटना से नागरिकों में रोष व्याप्त है।

IAS की तैयारी कर रहे 22 साल के युवक की दौड़ते-दौड़ते मौत

पुलिस रात भर सतर्क रही

ईडन गार्डन कॉलोनी में दो भाईयों पर रात में कुछ युवकों ने हमला किया था। जिसमें एक भाई का शव सुबह मिला है। पुरानी रंजिश के कारण घटना होने की जानकारी लगी है। कुछ लोगो के नाम पता चले हैं जिनकी तलाश की जा रही है। सूचना के बाद पुलिस रात भर सतर्क रही।
यशपाल सिंह राजपूत, पुलिस अधीक्षक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो