scriptखराब मौसम से धान की फसल में लग रहा है लाई फफूंदी रोग | Mildew disease is seen in paddy crop due to bad weather | Patrika News
मंडला

खराब मौसम से धान की फसल में लग रहा है लाई फफूंदी रोग

परेशान हो रहे किसान
 

मंडलाOct 30, 2019 / 06:31 pm

Sawan Singh Thakur

खराब मौसम से धान की फसल में लग रहा है लाई फफूंदी रोग

खराब मौसम से धान की फसल में लग रहा है लाई फफूंदी रोग

मंडला। बेमौसम बारिश ने किसानों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। बदलते मौसम के कारण न केवल फसल खराब हो रही है। बल्कि किसान फसल की कटाई भी नहीं कर पा रहे है। खेतों में ही धान की खड़ी फसल पर रोग लगने लगा है। धान का रंग काला पडऩे लगा है। लगातार आसमान पर बदली छाई रहने की वजह से किसानों के खेतों में खड़ी फसल पर लाई फफूंदी नामक बीमारी लग रही है। किसी भी प्रकार की रासायनिक दवाओं का छिडक़ाव बेअसर हो रहा है। जिसकी वजह से किसानों को काफी क्षति हो रही है। विभाग से जुड़े अधिकारियों के अनुसार लगातार मौसम ढके होने और धूप नहीं खिलने की वजह से इस तरह के रोग लग रहे हैं। इधरए धान की बालियां काली पडऩे से किसान परेशान है। शासन के द्वारा किसी भी प्रकार की आपदा, अतिवृष्टि, किट व्याधि से किसानों की फसल को नुकसान होता है तो उसका फसल बीमा के रूप में मुआवजा दिया जाता है। इस बार भी शासन को इस बीमारी से बर्बाद फसल के लिए किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ देना चाहिए। ग्राम मांद किसानों का कहना है कि सरकार को इस बीमार से खराब फसल के लिए फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को देना चाहिए। ताकि उनकी क्षतिपूर्ति हो सकें। गौरतलब है कि पूर्व में मंडला सहित आदिवासी के दर्जनों गांवों में जमकर बारिश हुई। जिसके कारण खेतों में कटी पड़ी रखी धान की फसल खराब होने लगी है। दरअसल, मौजूदा समय में किसानों ने हल्की प्रजाति की धान को मिसाई के लिए काटना शुरू कर दिया है। जिन किसानों ने धान की कटाई कर ली है, वे उसे खेतों में ही रख दिए है। लेकिन अचानक बारिश होने से अब ये धान पानी में भीग गई है। इतना ही नहीं बारिश अधिक होने से खेतों में पानी भी भर गया है। जिसकी वजह से धान और भी ज्यादा खराब होने की कगार पर है।

Home / Mandla / खराब मौसम से धान की फसल में लग रहा है लाई फफूंदी रोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो