scriptमहाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा संसद उत्सव | National Youth Parliament Festival in college | Patrika News
मंडला

महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा संसद उत्सव

छात्र-छात्राओं ने की सहभागिता

मंडलाJan 19, 2019 / 04:49 pm

shivmangal singh

National Youth Parliament Festival in college

National Youth Parliament Festival in college

मंडला. शासकीय कला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ करुणा नेमा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय युवा संसद उत्सव 2019 का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने वॉक इन स्क्रीन एवं स्क्रीन टेस्ट में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। उक्त आयोजन में पूजा चक्रवर्ती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान खुशबू हरदहा, तृतीय स्थान गौरव शुक्ला एवं चतुर्थ स्थान काजल रघुवंशी का रहा। कार्यक्रम प्रभारी विवेक कुमार जायसवाल ने चयनित छात्र-छात्राओं को जिला एवं राज्य स्तर तक जाने के लिए प्रोत्साहित किया। अरुण कुमारी सिंह ने प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी प्रदान की। प्रो. एसपी झारिया ने विजेताओं को अपने विचारों को कैसे सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया जाए इस के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य नेमा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए छात्र-छात्राओं को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामना दी।
मनाया मतदान जागरुकता दिवस
मप्र शासन के निर्देशानुसार मतदाता दिवस 2019 के उपलक्ष्य में शासकीय महाविद्यालय बम्हनी बंजर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन प्राचार्य करुणा नेमा की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इसी के संदर्भ में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नेहा बरमैय्या, खिलौना बरमैय्या, अश्विनी मरावी, रतना सोनी, भारती जंघेला, नंदिनी चक्रवर्ती, सोनम कछवाहा, प्रिया चन्द्रौल, रीमाचल ताराम, सुमन भवेदी, खुशबू चक्रवर्ती, पूजा चक्रवर्ती, कविता झारिया ने भग लिया। जिसमें प्रथम स्थान प्रिया चन्द्रौल, द्वितीय स्थान नंदिनी एवं पूजा चक्रवर्ती तथा तृतीय स्थान खुशबू चक्रवर्ती एवं कविता झारिया ने प्राप्त किया। इसी तारतम्य में पेंटिग प्रतियोगिता में देवाशीष सोनी ने प्रथम एवं शिवानी चन्द्रौल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में सोनम कछवाहा, प्रीति नंदा एवं चित्रांश डेहरिया का प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के शिक्षकों ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को जीवन में सफल होने के टिप्स भी दिए और महापुरुषों की जीवन गाथा के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित भी किया।

Home / Mandla / महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा संसद उत्सव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो