बेदम हो गई नपा की सफाई व्यवस्था
शहरवासी फैला रहे अव्यवस्था

मंडला। भले ही पूरे देश को स्वच्छ बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाए जा रहे हैं। लेकिन यह अभियान जिले में बेदम साबित हो रहा है क्योंकि ज्यादातर नगरों में स्थानीय निवासियों द्वारा ही अव्यवस्था फैलाई जा रही है। यही कारण है कि जिला और नगरीय प्रशासन द्वारा चलाई जा रही सफाई अभियान बेदम हो रही है। लोग न ही निर्धारित स्थानों पर कचरा फेंक रहे हैं और न ही कंटेनरों में। यही नहीं, लोगों के घर-घर जाकर कचरा इक_ा करने वाले वाहनों में भी अधिकतर खाली ही लौट रहे हैं। ऐसा नहीं है कि लोगों के घरों से कचरा नहीं निकल रहा। शहरवासी अपनी सुविधा के अनुसार, सडक़ किनारे कचरा फेंक कर शहर को गंदा कर रहे हैं। नगरीय क्षेत्र में प्रतिदिन सुबह आठ बजे से कचरा वाहन घूमने लगते हैं। वार्डों में लोगों के घर-घर जाकर कचरा इक_ा करने वाहन चालक पहुंच रहे हैं। लेकिन कुछ ही वार्डवासी इस वाहन में कचरा फेंकने घरों से बाहर निकलते हैं। ज्यादातर लोग वाहनों के जाने के बाद अपनी सुविधानुसार घरों का कचरा नालियों में अथवा सडक़ किनारे डाल रहे हैं। इससे न केवल नालियों की निकासी व्यवस्था बाधित हो रही है बल्कि शहर की सफाई व्यवस्था भी बिगड़ रही है। शहर के दर्जन भर स्थानों पर कचरे का अंबार किसी भी समय देखा जा सकता है। नर्मदा वार्ड, महात्मा गांधी वार्ड, राजेंद्र प्रसाद वार्ड, राधाकृष्णन वार्ड, इंदिरा वार्ड के कुछ चुनिंदा तिराहों पर कचरे का अंबार हमेशा लगा रहता है। कचरा उठाने की गाडिय़ों के गुजरने के कुछ घंटों बाद ही वार्डवासी पुन: यहां कचरे का ढेर लगा रहे हैं। इन ढेरों में आवारा पशु धमाचौकड़ी मचाते हैं। इससे वार्ड गंदे हो रहे हैं।
अब पाइए अपने शहर ( Mandla News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज