script20 जनवरी तक बढाई गई धान खरीदी की तिथि | Paddy procurement date extended till January 20 | Patrika News
मंडला

20 जनवरी तक बढाई गई धान खरीदी की तिथि

जिले के 54 केन्द्रो को मिली है धान खरीदी की स्वीकृति

मंडलाJan 16, 2022 / 08:04 pm

Mangal Singh Thakur

20 जनवरी तक बढाई गई धान खरीदी की तिथि

20 जनवरी तक बढाई गई धान खरीदी की तिथि

मंडला। जिले में शनिवार को धान खरीदी का अंतिम दिन था जिसके चलते बड़ी संख्या में किसान खरीदी केन्द्र पहुंचे और अपनी उपज का तौल कराया। हालांकि उन किसानों के लिए शाम होते तक राहत की खबर भी आ गई जिन्होंने अभी तक अपनी फसल नहीं बेच पाए थे। जिले में कुल 67 उपार्जन केन्द्र स्थापित किए गए थे जिनमें से 13 ऐसे उपार्जन केन्द्र है जिन्होंने तय सीमा में धान खरीदी का कार्य पूर्ण किया है। जिले में अब तक कुल 29524 किसानों से धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में 37 हजार किसानों ने समर्थन मूल्य का लाभ लेने पंजीयन कराया था। शनिवार तक की स्थिति में 7000 किसान और धान विक्रय करेंगे। जानकारी के मुताबिक 28 दिसम्बर से पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम बदल रहा है। इस बीच दो बार झमाझम बारिश भी हो चुकी है, जिससे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रभावित हो रही है। शुक्रवार की सुबह से फिर मौसम के मिजाज बदले है, आसमान पर बादलों को डेरा बना हुआ है, जिसका असर फिर समर्थन मूल्य पर हो रही धान खरीदी पर पड़ा है। शनिवार को भी दिनभर धूप की आंखमिचौली जारी रही। इस बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

शासन ने धान खरीदी के लिए निर्धारित अंतिम तिथि को बढ़ाते हुए 20 जनवरी कर दिया है।
यह समय उन्हीं किसानों के लिए रहेगा, जो खरीदी की निर्धारित समयावधि में केंद पहुंच गये है और जिन्हें 13 जनवरी तक पहला एसएमएस मिल गया था।
17 लाख क्विंटल तक पहुंची खरीदी
समर्थन मूल्य पर हो रही धान खरीदी अनुमानित लक्ष्य तक पहुंच रही है।
प्रशासन के द्वारा 17 लाख 50 हजार क्विटल धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया था आगामी दिनों में यह लक्ष्य पूरा हो जाएगा। जिले में अभी तक 17 लाख 383 क्विटल धान क्रय की चुकी है।
वर्जन
शासन ने खरीदी के लिए जिले के 54 केन्द्रों को स्वीकृति दी है और खरीदी की तारीख बढ़ाते हुए 20 जनवरी तक किया गया है। किसान निर्धारित अवधी में अपनी उपज खरीदी केन्द्र में विक्रय करें।
टीआर अहिरवार
खाद्य आपूर्ति अधिकारी।

Home / Mandla / 20 जनवरी तक बढाई गई धान खरीदी की तिथि

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो