scriptदीपावली की तैयारी जोरों पर, घरों को सजाने संवारने में जुटे लोग | People preparing to decorate homes, preparing for Diwali in full swing | Patrika News
मंडला

दीपावली की तैयारी जोरों पर, घरों को सजाने संवारने में जुटे लोग

25 को धनतेरस और 27 को मनाई जाएगी दिवाली

मंडलाOct 21, 2019 / 11:01 am

Sawan Singh Thakur

दीपावली की तैयारी जोरों पर, घरों को सजाने संवारने में जुटे लोग

दीपावली की तैयारी जोरों पर, घरों को सजाने संवारने में जुटे लोग

मंडला। व्रत व त्यौहारों का माह शुरू हो गया है। हर साल की तरह इस साल भी दिवाली का त्योहार 27 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। माना जाता है कि इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इसलिए लोग दिवाली की शॉपिंग में जुट गए हैं और ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बाजार भी सज गया है। दीपावली से चार दिन पहले खरीदी का महामुहूर्त पुष्य नक्षत्र 21 और 22 अक्टूबर को रहेगा। इस दौरान खरीदारों से शहर के बाजार गुलजार होंगे। इस वर्ष सोना, चांदीए बर्तन, जमीन, मकान की खरीदी के लिए पुष्य नक्षत्र 23 घंटे सात मिनट रहेगा। 21 को जहां सोमवार रहने से सोम पुष्य के साथ साध्य योग और 22 को मंगलवार को भौम पुष्य पर सर्वार्थसिद्धि संयोग बनेगा।
ज्यों-ज्यों दीपों का पर्व दीपावली नजदीक आता जा रहा है, लोग इसकी तैयारी में व्यस्त होते जा रहे हैं। शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण, सभी जगह दिवाली की तैयारी लोग अपने परंपरानुरूप करने में जुटे हैं। लोग अपने घरों की साफ.-सफाई, रंग-रोगन कर सजाने संवारने में लगे हैं। दीपावली के मौके पर शुद्ध सरसों का तेल या घी के दीये जलाये जाने से जहां पर्यावरण को शुद्ध करने में मदद मिलती है। बाजार में भी रौनक बढ़ गई है। बाजार दीपावली से संबंधित वस्तुओं से पट गया है। श्रीगणेश व मां लक्ष्मी की छोटी मूर्तियां भी बाजार में दिख रही हैं।
ऑटोमोबाइल्स, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार सजकर तैयार हो गया है। कपड़ों की दुकानों पर भी आज से भीड़ शुरू हो जाएगी। धनतेरस के लिए लोगों ने अभी से बुकिंग करानी शुरू कर दी है। इस बार लगातार बारिश के कारण मंदी की मार से गुजर रहे बाजार में भीड़ बढऩे से दुकानदारों में भी उत्साह जागा है। उन्होंने बढ़ती डिमांड को देखते हुए अपनी सेल बढ़ाने के लिए सभी प्रोडक्ट पर ऑफर भी शुरू कर दिए हैं। बाजारों में एलईडी टीवी पर 15 तो वॉशिग मशीन और फ्रिज पर दस फीसद तक की छूट दी जा रही है। अन्य तैयारियों के साथ अब सबसे ज्यादा धनतेरस की बाजार पर फोकस किया जा रहा है। धनतेरस के लिए जहां सराफा बाजार तैयार हुआ है तो इलेक्ट्रानिक बाजार में भीड़ ज्यादा बढऩे लगी है। परंपरा है कि धनतेरस पर कोई न कोई प्रोडक्ट नया खरीदा जाता है, इसलिए सभी अपनी-अपनी जरूरत के हिसाब से इस दिन सामान खरीदते हैं। बाजारों में धनतेरस को लेकर चल रहे ऑफर्स का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों की भीड़ और ज्यादा बाजारों में पहुंचने लगी है।
आज से शुरू होंगे पर्व
21 को अहोई अष्टमी
अहोई अष्टमी का व्रत 21 अक्टूबर को है। इस दिन माताएं संतान की रक्षा और सुख समृद्धि के लिए व्रत करती हैं। शाम में तारा नजर आने के बाद पूजा अर्चना की जाती है।
24 को रंभा एकादशी
24 अक्टूबर को रंभा एकादशी है। गुरुवार होने के कारण इसकी महत्ता और बढ़ गई है। इस दिन भगवान के केशव स्वरूप की पूजा की जाती है और तुलसी मां की आराधना कर उनकी विशेष पूजा की जाती है।
25 को धनतेरस धनतेरस
25 अक्टूबर को है। इस दिन भगवान धनवंतरी की पूजा और सामान आदि खरीदने का विशेष महत्व है। कई लोग इस दिन भगवान लक्ष्मी गणेश की पूजा अर्चना भी करते हैं। इसी दिन से तीन दिनों की दीपावली शुरू हो जाती है। अगले दिन छोटी दीपावली और तीसरे दिन बड़ी दीपावली मनाई जाती है।
26 को हनुमान जयंती
हनुमान जयंती 26 को मनाई जाएगी। इस शहर में दीपों से जगमगाने लगता है। भक्त हनुमान भगवाना को चोला और लड्डू का भोग लगाकर गरीबों में प्रसाद वितरण करते हैं।
27 को दीपावली
दीपों का पर्व दीपावली 27 को मनाया जाएगा। इस दिन देवी लक्ष्मी गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। घरों को दीपों से जगमगाया जाता है। इस दिन रात में देवी काली की पूजा अर्चना की जाएगी ।
28 को अन्नकूट
इस दिन देवी अन्नपूर्णा की पूजा की जाती है। इसके अलावा गोवर्धन पहाड़ और गोवंश की पूजा का विशेष महत्व है। अन्नपूर्णा मंदिर व गोवर्धन पहाड़ के नीचे विशेष पूजा अर्चना की जाती है। कई लोग घरों में भी इस पूजा का आयोजन करते हैं।
29 को भैया दूज
इस दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की जाएगी। इसके अलावा बहन अपने भाई को सुख समृद्धि की कामना करेंगी। टीका लगाकर भाईयों की लंबी आयु की कामना करेंगी।
व्यापारियों की उम्मीद
सेक्टर उम्मीद
ऑटोमोबाइल्स – 15 करोड़
इलेक्ट्रोनिक्स -5 करोड़
सराफा -3 करोड़
प्रोपार्टी -3 करोड़
कपड़ा- 2 करोड़
अन्य – 2
दीपावली के पहले ही बाजार में रौनक दिखने लगी है। इस बार फसल अच्छी होने से किसान टेक्ट्रर सहित खेती-किसानी के उपकरण खरीद रहे हैं। किसनों को बिना झंझट के फायनेंस की सुविधा दी जा रही है।
विभोर अग्रवाल, लकी ऑटोमोबाइल्स संचालक
पुष्य नक्षत्र से ही बाजार खरीदी शुरू हो जाती है। दीपावली के आसपास ज्वेलरी बिक्री की अधिक उम्मीद रहती है। जिसको देखते हुए अच्छी विरायटी के गहनों के साथ ही प्रतिमाएं भी बुलाई गई हैं।
हेमंत सोनी, सराफा व्यापारी
होंडा कंपनी की और से ग्राहकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। आसानी से फायनेंस के साथ विभिन्न प्रकार के ऑफर भी दिए जा रहे हैं।
राकेश अग्रवाल, संचालक राजूल होंडा

Home / Mandla / दीपावली की तैयारी जोरों पर, घरों को सजाने संवारने में जुटे लोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो