scriptबाजार में होगा खुशहाली का मंगल प्रवेश | There will be auspicious entry of happiness in the market | Patrika News
मंडला

बाजार में होगा खुशहाली का मंगल प्रवेश

नवरात्र के बाद शरद पूर्णिमा तक खरीदी के शुभ योग, दीवाली के लिए भी बाजार तैयार

मंडलाOct 18, 2021 / 01:08 pm

Mangal Singh Thakur

बाजार में होगा खुशहाली का मंगल प्रवेश

बाजार में होगा खुशहाली का मंगल प्रवेश

मंडला. कोरोना काल के दौरान ठप आर्थिक गतिविधियां अब रफ्तार पकडऩे लगी है। नवरात्र में व्यापारियों को काफी राहत मिली है। ऑटो मोबाइल, सराफा, कपड़ा बाजार में रौनक लौट आई है। दिवाली के लिए भी बाजार सजना शुरू हो गया है। नवरात्र में बाजार जगमगाता रहा है। खरीदी के शुभ योग होने के कारण खरीदी भी जमकर हुई। सराफा और रियल इस्टेट के बाद इलेक्ट्रॉक्सि में रौनक देखने को मिली है। कंपनियों ने इस दौरान कई तरह के ऑफर्स भी निकाले थे जिनका लाभ नागरिकों ने उठाया। एक अनुमान के अनुसार नवरात्र में 35-40 करोड़ का करोबार हुआ है। अब व्यापार के लिए बड़ा सीजन दीपावली होगी। इसके पहले शरद पूर्णिमा तक भी खरीदी के शुभ योग हैं। जिसमें भी खरीदी की उम्मीद जताई जा रही है। ज्योतिषों के अनुसार 19 अक्टूबर शरद पूर्णिमा तक खरीदारी के कई शुभ योग बन रहे हैं। पं अक्षय शास्त्री ने बताया कि 19 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। इस बार शरद पूर्णिमा के संबध में पंचांग भेद है। कु छ पंचांग में 20 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा बताई गई है। इन दिनों में देवी पूजा के साथ भूमि-भवन, वाहन और अन्य चीजों की खरीदारी के लिए भी शुभ योग बन रहे हैं। सनातन धर्म में शरद पूर्णिमा को बेहद खास पर्व माना जाता है। शरद पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इस दिन आकाश से अमृत की बूंदों की वर्षा होती है। 18 अक्टूबर को सोमप्रदोष, रवि योग सुबह 10.48 से पूरे दिन, धु्रव योग रहेगा। 19 अक्टूबर शरद पूर्णिमा, रवि योग मध्यान 12.11 तक , सर्वार्थ सिद्धि योग, सिद्ध और व्याघात योग रहेगा। कोरोना के कारण बाजार में आए ठहराव के बाद दीवाली के त्योहार से व्यापारी उम्मीद लगाए हुए हैं। दीपावली 4 नवंबर की है। बाजारों में रौनक दिखने लगी है। वाहनों की बुकिंग खूब हो रही है। दीपावली से पहले शरद पूर्णिमा और धन तेरस को लेकर सराफा बाजार भी तैयार है। ऑटो मार्केट, सराफा मार्केट और बर्तन बाजार के अलावा फर्नीचर सहित अन्य सजावटी आइटम की खरीदी भ्ज्ञी जोर पकडऩे लगी है। त्योहारी सीजन में अब तक करीब दो करोड़ रुपए का कारोबार बताया जा रहा है। उम्मीद है कि दो दिन के विशेष मुहूर्त में एक से डेढ़ करोड़ का कारोबार होगा।


ऑटो मोबाइल : शुभ मुर्हूत के लिए वाहनो की बुकिंग
हालांकि दीपावली में अभी एक पखवाड़ा बाकी है, लेकिन बाजार अभी से गुलजार हो रहे हैं। ऑटो बाजार में लोग धनतेरस को खरीदने के लिए अभी से दोपहिया और चौपहिया वाहन बुक कराने लगे हैं। नवरात्र में 5-8 करोड़ का करोबार हुआ है। ऑटो कंपनियों ने दोपहिया, चौपहिया वाहनों की खरीद पर आकर्षक उपहार और डिस्कांउट की स्कीमें चालू की है। टू-व्हीलर, इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी, रिक्शा सहित कॉमर्शियल वाहनों की मांग है।
इलेक्ट्रॉनिक : एलईडी में अधिक दिलचस्पी
इलेक्ट्रॉनिक व्यापारियों का कहना है कि जिले भर में नवरात्र में 3 करोड़ रुपए से ज्यादा के सामन का कारोबार हुआ है। इस बार लोग एलईडी खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। फ्रिज, वॉशिंग मशीन आदि की भी मांग बढ़ रही है। घरों में दीपावली से पहले रंगाई-पुताई के चलते पेंट बाजार भी गुलजार है।
रियल इस्टेट: कृषि योग जमीन खरीदने में आगे
रियल इस्टेट से जुड़े शिव पटेल ने बताया कि रियल स्टेट में नवरात्र में अच्छा कारोबार हुआ है। सोमवार और मंगलवार को भी अच्छे कारोबार की संभावना है। लोग खेती व उद्यानकी के लिए जमीन की तलाश कर रहे हैं। इसके अलावा प्लॉट्स की ओर भी रुझान है।
सराफा : सभी का रखा जा रहा ध्यान
सराफा में भी ग्राहकों के लिए अलग-अलग डिजाइन के जेवरात तैयार किए गए हैं। यहां साधारण ग्राहक और अपर क्लास ग्राहकों के लिए उनकी पसंद को ध्यान में रखकर जेवरात तैयार कराए हैं। शरद पूर्णिमा में खरीदी के लिए भी एडवांश बुकिंग की गई है। धनतेरस और दीवाली से काफी उम्मीद है। बहुत से लोग विवाह के लिए जेवर की खरीदी इसी समय कर लेते हैं।

 

Home / Mandla / बाजार में होगा खुशहाली का मंगल प्रवेश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो