scriptऋण माफी के लिए हजारों किसानों की जागी उम्मीद | Thousands of farmers hopeful for loan waiver | Patrika News
मंडला

ऋण माफी के लिए हजारों किसानों की जागी उम्मीद

लगभग 44 करोड़ रुपए का कर्ज होना है माफ

मंडलाDec 07, 2019 / 11:13 am

Mangal Singh Thakur

ऋण माफी के लिए हजारों किसानों की जागी उम्मीद

ऋण माफी के लिए हजारों किसानों की जागी उम्मीद

मंडला. जिले में लंबे समय से कर्जमाफी का इंतजार कर रहे 40 हजार से अधिक किसानों को अभी कितना और इंतजार करना पड़ेगा। इसका जवाब किसी के पास नहीं है। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीयकृत बैंक के 7.70 करोड़ और सहकारी बैंक के 36.74 करोड़ रुपए के ऋण माफ होना है। कुल 43 हजार 993 किसान पार्टल में दर्ज हैं। जिसमें राष्ट्रीय कृत बैंक से 11 हजार 665 में 24 सौ 52 किसानों के ऋण माफ हुए हैं। सहकारी बैंक में 32 हजार 324 किसानों में 18 हजार 22 किसानों के ऋण माफ किए गए हैं। इस तरह पहले चरण में कुल 20 हजार 474 किसानों के ऋण माफ हुए थे। लोक सभा चुनाव के चलते आचार संहिता के बाद पोर्टल बंद कर दिया गया था। जिसे अब फिर से खोल दिया गया है। जिससे ऋण माफी से वंचित किसानों की उम्मीद जाग गई है। अभी दूसरे चरण के लिए पोर्टल खुला है और जो पहले पोर्टल पर एंट्री से छूट गए थे। उन किसानों की एंट्री करने का काम किया जा रहा है जो 7 दिसंबर तक चलेगा। लेकिन इसके बाद कर्ज माफ कब होगा। इसका जवाब विभागों के जवाबदारों के पास नहीं है।
शासन से भी अब कर्जमाफी कब से की जाएगी। इस पर निर्णय नहीं हुआ है। पहले चरण में जिले में 20 हजार 474 का कर्ज माफ हुआ था। जिले में बाढ़ से प्रभावित किसानों को कर्जमाफी के साथ मुआवजे के अलावा बोनस सहित भावांतर प्रोत्साहन राशि की सहायता भी शासन से अब तक मिलने का इंतजार है।
कर्जमाफी के दूसरे चरण के लिए पोर्टल शासन ने कई महीनों के बाद 25 नवंबर को खोला। जो 7 दिसंबर तक खुला रहेगा। इसमें उन नामों को पोर्टल पर जनपदों के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। जो पूर्व में एंट्री से छूट गए थे। पंचायतों में किसानों ने फॉर्म भरे थे। कुछ फार्म की एंट्री रह गई थी। ऐसे में यह माना जा रहा है कि अब तक जिले में माफ होने वाले कर्ज के जो आंकड़े है। वह अभी और बढ़ेंगे। पोर्टल तो 7 तक खुला रहेगा, लेकिन कर्जमाफी का दौर कब से शुरु होगा अभी यह स्पष्ट नहीं है और विभागों को भी इसकी जानकारी नहीं है।

Home / Mandla / ऋण माफी के लिए हजारों किसानों की जागी उम्मीद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो