scriptदुर्गोत्सव के आयोजनों में शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री कुलस्ते | Union Minister Kulaste joins events of Durgotsav | Patrika News
मंडला

दुर्गोत्सव के आयोजनों में शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री कुलस्ते

आयोजन के दौरान देखी प्रस्तुति

मंडलाOct 10, 2019 / 06:23 pm

Mangal Singh Thakur

Union Minister Kulaste joins events of Durgotsav

Union Minister Kulaste joins events of Durgotsav

मंडला. नगर व उपनगर महाराजपुर में दुर्गोत्सव के अवसर पर होने वाले भव्य धार्मिक आयोजनों में केन्द्रीय राज्यमंत्री सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते शामिल होकर आदिशक्ति की पूजा कर जिले वासियों के लिए सुख, समृद्धि, कीर्ति की कामना की। केन्द्रीय मंत्री नगर में प्रेरणा परिवार द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में पहुंच कर कलाकारों को प्रोत्साहित किए। साथ ही शिव व्यायाम शाला दंगल में शामिल होकर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आऐ पहलवानों का उत्साह वर्धन कर उन्हें शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर पूर्व विधायक शिवराज शाह, विनोद कछवाहा, सुधीर कसार, आशीष शर्मा, जयदत्त झा, सुधीर दुबे, मनीष चौधरी सहित भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विजयादशमी के दिन नीलकंठ के दर्शन करना भारतीय सनातन संस्कृति में शुभ माना गया है। यही कारण है कि मंगलवार को शहर के लोग आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में घुमते नजर आए। हर परंपरा और त्योहार इनके दर्शन के बगैर अधूरा है। इनके दर्शन पाकर हर व्यक्ति अपने आप को खुशनसीब मानने लगता है कि यह वर्ष उसके लिए हितकारी होगा। नीलकंठ जैसे पक्षी मंडला शहर के पास ही मानादेही, सुरंग देवरी, सहस्त्र धारा, रानी पार्क कटरा में अत्यधिक रूप से पाए जाते हैं। इन्हे नीलकंठ बफर जोन घोषित किए जाने की जरूरत है।

Home / Mandla / दुर्गोत्सव के आयोजनों में शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री कुलस्ते

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो