scriptभगत सिंह वार्ड में महिलाओं ने किया सामूहिक पूजन | Women performed mass worship in Bhagat Singh ward | Patrika News
मंडला

भगत सिंह वार्ड में महिलाओं ने किया सामूहिक पूजन

सुहाग के लिए रखा निर्जला व्रत रखकर

मंडलाOct 25, 2021 / 08:39 am

Mangal Singh Thakur

भगत सिंह वार्ड में महिलाओं ने किया सामूहिक पूजन

भगत सिंह वार्ड में महिलाओं ने किया सामूहिक पूजन

मंडला. अटल सुहाग का प्रतीक करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं ने रविवार को रखा। करवा चौथ का पावन त्योहार जिले भर में परंपरागत ढंग से मनाया गया। सुहागिनों ने व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना की। कॉलोनियों मंदिरों में सुहागिनों ने सामूहिक रूप से कथा सुनी और पूजा अर्चना की। पूजा से पूर्व कई क्षेत्रों में भजन, कीर्तन का आयोजन किया गया। सुहागिनें दिन भर साज श्रृंगार में जुटी रहीं। रविवार सुबह ही सरगी (मिष्ठान) का सेवन करने के बाद व्रत का संकल्प लिया। रात को चांद को अघ्र्य देकर व्रत खोला। शाम को मंदिरों व घरों में एकत्र हुई सुहागिनों ने करवा चौथ की कथा सुनी। राममंदिर पड़ाव में सिंध समाज की महिलाओं ने पूजन कार्यक्रम रखा। वहीं भगत सिंह वार्ड में सुदर्शन टाकीज के पास भी अशोक खरबंदा के मकान में कॉलोनी व आसपास की महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजन किया। कथा सूनने के बाद धाली का आदान प्रदान कर पूजन किया गया। सामूहिक पूजन के बाद महिलाएं रात में चांद का दीदार कर पति की लंबी आयु के लिए पूजा अर्चना कर व्रत को खोलेंगी। पंडित ऋषि मिश्रा ने बताया कि मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ की तिथि में चंद्र देव की पूजा करने और व्रत रहने से पति की आयु में वृद्धि होती है यही कारण ही महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर रविवार को रीति रिवाज से करवा चौथ मनाया। इस दिन पूजा करने से पति की लंबी उम्र के साथ ही संतान सुख भी प्राप्त होता है। करवा चौथ के दिन श्री गणेश, महागौरी और चंद्रमा की पूजा की जाती है। चंद्रमा पूजन से महिलाओं को पति की लंबी उम्र और दांपत्य का वरदान मिलता है। विधि-विधान से यह पर्व मनाने से महिलाओं का सौंदर्य बढ़ता है। करवा चौथ की रात सौभाग्य प्राप्ति के प्रयोग का फल निश्चित ही महिलाओं को प्राप्त होता है।

Home / Mandla / भगत सिंह वार्ड में महिलाओं ने किया सामूहिक पूजन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो