scriptbreking//ओलावृष्टि से २४ हजार किसानों को नुकसान, इतने करोड़ मिलेगें | 24 thousand farmers suffer from hail, so many millions will get | Patrika News
मंदसौर

breking//ओलावृष्टि से २४ हजार किसानों को नुकसान, इतने करोड़ मिलेगें

ओलावृष्टि से २४ हजार किसानों की नुकसान, इतने करोड़ मिलेगें

मंदसौरFeb 23, 2019 / 11:01 am

Vikas Tiwari

patrika

mandsaur news


मंदसौर.
जिले में १३ फरवरी को मंदसौर, मल्हारगढ़ और सीतामऊ विकासखंड के कई गांवों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे किसानों को फसलों में काफी नुकसान हुआ। राजस्व विभाग के अमले ने करीब ९ दिन में प्रभावित गांवों में फसल नुकसानी का आंकलन किया और एक रिपोर्ट तैयार की। इस रिपोर्ट के मुताबिक करीब ८५ गांवों में करीब २४ हजार से अधिक किसानों को फसल नुकसानी हुई है। फसल नुकसानी का आंकलन करीब २७ करोड़ से अधिक का अधिकारियों द्वारा किया गया है। यह रिपोर्ट कलेक्टर द्वारा राज्य शासन को भेजी जाएगी।
८५ गांवों में करीब २४ हजार किसान
तीनों विकासखंड के तहसील कार्यालयों से मिली जानकारी के अनुसार करीब ८५ गांवों में करीब २४ हजार किसानों की फसल नुकसानी हुई है। इसमें कम नुकसानी से लेकर अधिक नुकसानी वाले किसान है। मल्हारगढ़ विकासखंड में करीब २० गांवों में साढ़े चार हजार किसानों की फसल नुकसानी का अंाकलन राजस्व विभाग के अमले ने किया है। फसलों की नुकसानी का आंकलन करीब तीन करोड़ रूपए से अधिक का है। वहीं मंदसौर विकासखंड में करीब २० गांवों में फसल नुकसानी हुई। इन २० गांवों में करीब साढ़े पांच हजार किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है। नुकसानी का आंकलन करीब दो करोड़ रूपए से अधिक है। वहीं सबसे अधिक ओलावृष्टि से नुकसान सीतामऊ विकासखंड में हुआ है। यहां पर करीब ४५ गांवों में ओलावृष्टि और बारिश हुई थी। इस ओलावृष्टि और बारिश से करीब १४ हजार से अधिक किसानों को नुकसान हुआ है। राजस्व अमले ने फसल नुकसान का आंकलन करीब २२ करोड़ रूपए से अधिक का किया है।
सबसे अधिक नुकसान चना, रायड़ा और धनिए में हुआ
राजस्व अधिकारियों के अनुसार सबसे अधिक नुकसान उन किसानों को हुआ है। जिन्होंने धनिया, चना, रायड़ा की फसल थी। उसके बाद गेंहू, मसूर, मैथी सहित अन्य फसलों में नुकसान हुआ है। अधिकारियों की माने तो सबसे अधिक किसान धनिया, चना और रायड़ा की फसल नुकसान वाले है। मल्हारगढ़ के राजस्व अधिकारियों ने तीन करोड़ से अधिक की डिमांड भी कर ली है। वहीं मंदसौर और सीतामऊ में रिपोर्ट तैयार हो गई है।
इनका कहना….
मल्हारगढ़ तहसीलदार मुकेश सोनी ने बताया कि करीब १९ से २० गांवों में साढ़े चार हजार किसानों को करीब तीन करोड़ रूपए की फसल नुकसानी का आंकलन किया है। इसके लिए डिमांड भी कर ली गई है। सबसे अधिक नुकसान चना और रायड़ा में हुआ है। मंदसौर तहसीलदार ब्रह्मस्वरूप श्रीवास्तव ने बताया कि १९-२० गांवों में करीब साढ़े पांच हजार किसानों को नुकसान हुआ है। जिसका आंकलन करीब दो करोड़ रूपए से अधिक का है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो