scriptबाढ़ प्रभावितों के बीच जिले में अब लग रहा नेताओं का जमघट, सिधिंया भी आएंगे | Amidst the flood affected, now the gathering of leaders in the distric | Patrika News
मंदसौर

बाढ़ प्रभावितों के बीच जिले में अब लग रहा नेताओं का जमघट, सिधिंया भी आएंगे

बाढ़ प्रभावितों के बीच जिले में अब लग रहा नेताओं का जमघट, सिधिंया भी आएंगे

मंदसौरSep 16, 2019 / 01:26 pm

Nilesh Trivedi

बाढ़ प्रभावितों के बीच जिले में अब लग रहा नेताओं का जमघट, सिधिंया भी आएंगे

बाढ़ प्रभावितों के बीच जिले में अब लग रहा नेताओं का जमघट, सिधिंया भी आएंगे


मंदसौर.
जिले में इस बार रिकॉर्डतोड़ बारिश के बाद हर और बाढ़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। मकान टूटने के साथ तालाब और सड़क-पुलियाओं में भी जिले में बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है तो वहीं किसानों की फसल पूरी तरह चौपट हो गई है। ऐसे में बारिश थमने के बाद बाढ़ पीडि़तों के बीच नेताओं के पहुंचने का दौर शुरु हो गया है। नेता यहां बाढ़ पीडि़तों का दर्द जानकर उन्हें राहत दिलाने का भरोसा भी दे रहे है।
शिवराज-कराड़ा के बाद आएंगे सिधिंया
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान रविवार रात को ही मंदसौर पहुंच गए। और भोपाल में बारिश के बीच मंदसौर जिले को लेकर वीडियो भी जारी किया। सोमवार व मंगलवार को शिवराजसिंह चौहान मंदसौर -नीमच जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच रहे है। वहीं जिले के प्रभारी मंत्री हुकुमसिंह कराड़ा भी मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश के बाद नीमच-मंदसौर जिले के दौरे पर आ रहे है। इसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिधिंया का भी आने का कार्यक्रम तय हुआ है। संभावना के अनुसार २५ सितंबर को सिधिंया उदयपुर की और से आएंगे और नीमच होते हुए मंदसौर पहुंचेगे और इसके बाद जावरा जाएंगे। तीनों ही जगहों पर वह बाढ़ प्रभावितों के साथ किसानों से मुलाकात भी करेंगे।
प्रशासन जुटा जानकारी एकत्र करनें में
बारिश थमने और नेताओं के आने के बीच प्रदेश स्तर पर मामला उठने के बाद जिले का पूरा प्रशासनिक अमला और सभी विभाग जानकारी जुटाने में लग गए है। कलेक्टर ने सभी विभागों को किसानों की फसल, सड़क, तालाब, पुल-पुलियाओं और क्षतिग्रस्त हुए मकान और टूटे मकानों के साथ घरों में बारिश का पानी जाने से हुए नुकसान की जानकारी जुटाने के आदेश दिए है। कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, जल संसाधसन विभाग, लोक निर्माण विभाग, राजस्व अमला और सभी विभाग जानकारी जुटाने में लगे हुए है।

Home / Mandsaur / बाढ़ प्रभावितों के बीच जिले में अब लग रहा नेताओं का जमघट, सिधिंया भी आएंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो