scriptडेढ़ लाख नए सदस्य जिले में बनाएगी भाजपा | bjp news in madsaur | Patrika News
मंदसौर

डेढ़ लाख नए सदस्य जिले में बनाएगी भाजपा

डेढ़ लाख नए सदस्य जिले में बनाएगी भाजपा

मंदसौरJun 29, 2019 / 11:56 am

Nilesh Trivedi

patrika

डेढ़ लाख नए सदस्य जिले में बनाएगी भाजपा


मंदसौर.
भाजपा जिले में डेढ़ लाख नए सदस्य बनाएगी। प्रदेश संगठन ने जिला भाजपा को डेढ़ लाख नए सदस्य इस सदस्यता अभियान में बनाने का लक्ष्य दिया है। यह अभियान ६ जुलाई से शुरु होगा। सदस्यता अभियान को लेकर शुक्रवार को दोपहर में रामटेकरी रेवास-देवड़ा रोड क्षेत्र में निजी रिसोर्ट में इसकी बैठक हुई। बैठक में बीजेपी से जुड़े सभी प्रकोष्ठो से लेकर मोर्चो व अन्य सभी की इसे लेकर जवाबदारी तय की गई। 6 जुलाई को पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जन्मजयंती 6 जुलाई से प्रांरभ होगा। जो 11 अगस्त तक चलेगा।
बैठक में प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में तय किया है कि 6 जुलाई से प्रारंभ होने वाला सदस्यता अभियान संगठन पर्व के रूप में मनाया जाएगा। इस अभियान में सभी को अपना सर्वोच्च काम करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 50 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त कर देश की सर्वोच्च पार्टी बनी है।
प्रदेश प्रवक्ता राजो मालवीय ने कहा कि हमारे संगठन में विश्राम नाम का कोई शब्द नहीं है। हम शीर्ष पर है और शीर्ष पर टीके रहने के लिए हमे और परिश्रम करना होगा। अभियान के रूप में चलेगा। इस अभियान में अपरिचित को परिचित बनाना, परिचित को मित्र, मित्र को सदस्य और सदस्य को कार्यकर्ता बनाना है।
संगठन मंत्री ने प्रोजेक्टर से दी जानकारी
संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से सदस्यता अभियान को लेकर सभी को जानकारी दी और इसकी प्रक्रियाओं के बारें में समझाया। और कहा कि हमें हर मतदान केंद्र को ध्यान में रखकर इस अभियान को गति देना है। हर हाल में हमें मतदाता सूची के ५० प्रतिशत सदस्य बनाना है। प्रत्येक ग्राम केंद्र पर 21 से 31 जुलाई तक विस्तारक जाएंगे और इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान देंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सुराणा ने बैठक में उपस्थित मंडल अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों से उपस्थिति एवं वृत्त लिया एवं कहा कि सदस्यता भाजपा में चलने वाली एक निरंतर प्रक्रिया है और हमें प्रदेश ने 1 लाख 50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है वह सभी को पूरा करना है। अभियान सहप्रभारी गणपत सिंह आंजना ने अतिथि परिचय दिया। संचालन सदस्यता अभियान प्रभारी अजयसिंह चैहान ने किया। आभार जिला महामंत्री अशोक सूर्यवंशी ने माना। बैठक में बीजेपी के जिलेभर के पदाधिकारियों से लेकर मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद थे।

Home / Mandsaur / डेढ़ लाख नए सदस्य जिले में बनाएगी भाजपा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो