scriptअपने एक किलो के भाव की शतक लगाने वाले प्याज को कोरोना ने एक रुपए प्रतिकिलो किया | Corona gave one rupee per kg to his onion for a hundred of a kilo. | Patrika News
मंदसौर

अपने एक किलो के भाव की शतक लगाने वाले प्याज को कोरोना ने एक रुपए प्रतिकिलो किया

अपने एक किलो के भाव की शतक लगाने वाले प्याज को कोरोना ने एक रुपए प्रतिकिलो किया

मंदसौरMay 21, 2020 / 05:41 pm

Vikas Tiwari

mandsaur news

mandsaur news

मंदसौर

कोरोना में जहां पूरे देश के आर्थिक पहिए थम गए हैं। जिसको लेकर आवश्यक वस्तुओं में कई चीजों के दाम आसमान छू रहे है। तो किसी के दाम जमीन पर आ गए है। पिछले दिनों 100 रुपए का एक किलो बिकने वाला प्याज इस लॉक डाउन में 1 रुपए का एक किलो बिकने को मजबूर है। अच्छी पैदावार के बावजूद प्याज के किसान अपनी लागत तक नही निकाल पा रहे है। किसानो को उम्मीद थी की इस साल प्याज के भाव अच्छे मिलेंगे। लेकिन लॉकडाउन ने किसानो की मेहनत पर पानी फेर दिया। आर्थिक मंदी के साथ.साथ प्याज भी किसानो को रुला रहा है।
मंडी ने एक.दो रुपए किलो का भावए बाजार में 5 से 10 रुपए तक बिक रहा
विगत कुछ माह पूर्व अपने किलो के भाव मे शतक लगाने वाला प्याज इस लॉकडाउन मे मंडी में 1.2 रुपए किलो बिक रहा है। और बाज़ार की बात करें तो बाज़ार में 5 से10 रूपए किलो मे बिक रहा है। किसानो ने बताया कि भाव नही मिलने से प्याज घरों में सड़ रहा है। कोरोना महामारी के कारण किसान कम भाव में बेचने को मजबूर है। कुछ व्यापारी मन.मर्ज़ी का भाव दे रहे। ओर कुछ व्यापारी तो प्याज़ लेने को ही तैयार नहीं है।
होटलए ढाबों, रेस्टोरेंट बंद के चलते खपत के अभाव में गिरे प्याज के दाम
प्याज व्यापारियों ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन के चलते प्याज की आवक ज़्यादा हैए ओर खपत कम है। खाने.पिने के होटल, रेस्ट्रोरेंट, फ़ास्ट फ़ूडए ढाबे सभी बन्द होने के कारण प्याज़ की डिमांड मार्केट में कम होने से प्याज़ कोई खऱीदने को तैयार नही है। बड़ी प्याज़ मंडीया बन्द होने से प्याज़ के दाम में गिरावट आई है। लॉक डाउन का चौथा चरण चल रहा है अभी प्याज़ मंडीया बन्द है। प्याज़ का सरकार ने कोई समर्थन मूल्य तय नही कर पाई है।
प्याज किसानों का कहना.
किसान जगदीश पाटीदार का कहना है की में मंडी में प्याज लेकर आया था। सोचा कुछ पेसे आने पर घर खर्च में सहयोग मिलेगा। लेकिन तुलसीराम का प्याज 1रुपए किलो बिका जिसको मंडी लाने का खर्च 100 रुपए 1 क्विंटल का लगा है। मेरे हाथ कुछ नहीं आया। आकर समय बर्बाद किया ।एक तरफ़ कोरोना ने मार रखा है ओर ये प्याज हम किसानो को रुला रहा है।
किसान लक्ष्मण सिंह ने बताया की मंदसौर मंडी मे प्याज लेकर आया था। मेरा प्याज 3ण्25 रुपए किलो यानी 325 रुपए क्विंटल बिका है। जो मेरी लागत भी नही है। सरकार द्वारा किसानो को प्याज का दाम उसकी लागत से ज़्यादा देना चाहिए।ऐसे ही प्याज का भाव मिला तो किसान मंडी में प्याज लाने से अच्छा पशुओं को खिला दे।
प्याज की आवक बहुत है लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। तो खपत कम होने से प्याज के दाम कम है। मंडी में प्याज की क़ीमत बहुत कम है। यहां 1 रुपए से लेकर 5 रुपए किलो तक प्याज बिक रहा है। 100 रुपए से लेकर 500रुपए क्विंटल बिक रहा है। इस साल प्याज की क़ीमत में गिरावट देखी जा सकती है।
जेके चौधरी, मंडी सचिव मंदसौर।

Home / Mandsaur / अपने एक किलो के भाव की शतक लगाने वाले प्याज को कोरोना ने एक रुपए प्रतिकिलो किया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो