रतलाम. बारिश को लेकर प्रशासन ने पूरे प्रदेश को अलर्ट किया है, इससे प्रदेश के बांध लबालब हो गए हैं तो दूसरी ओर इसके दुष्परिणाम भी सामने आने लगे हैं। बारिश अधिक होने से चूहे अपने बिलों से निकल पड़े हैं। वे अपने साथ जानलेवा बीमारी स्क्रब टाइफस भी लेकर निकले हैं। इस बीमारी ने दो जिलों के करीब एक दर्जन से अधिक गांवों को अपनी चपेट में ले लिया है। इसको लेकर स्वास्थ विभाग ने अलर्ट जारी किया है। एक र्दजन लोगों में बीमारी की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई संदिग्ध लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।