scriptजूलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद में एक युवक को लगी गोली | During the procession, a young man was shot in a dispute between two p | Patrika News
मंदसौर

जूलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद में एक युवक को लगी गोली

जूलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद में एक युवक को लगी गोली

मंदसौरSep 10, 2019 / 03:40 pm

Vikas Tiwari

mandsaur news

mandsaur news

मंदसौर.
नाहरगढ़ थानाक्षेत्र के ग्राम आरडी का खेड़ा में सोमवार शाम को डोल ग्यारस के जूलूस निकलने के दौरान फोड़े फटाखे से उड़ी रेत को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि विवाद में पिस्टल से फायर भी हुआ। जिसमेंं एक युवक घायल हो गया। वहीं देानों पक्षों की ओर से करीब १४ लोग मारपीट में घायल हेा गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर गोली लगने से गंभीर घायल युवक का प्राथमिक उपचार के बाद हायरसेंटर रैफर किया गया। वहीं गोली लगने से घायल युवक के बयान तहसीलदार नारायण नांदेड़ा ने लिए। जिसमें गोली चलाने वाले तीन लेागों के नाम तहसीलदार को घायल लालसिंह ने बताए।
विनोद ङ्क्षसह ने बताया कि डोल ग्यारस के जूलूस में यह फटाखे फोड रहे थे। फटाखे रेत में रखकर फोड़ रहे थे। जो रेत घर में आ गई। उस दौरान हम खाना खा रहे थे। जब हमने इनसे मना किया तो लालङ्क्षसह, भगत ङ्क्षसह,भोपाल ङ्क्षसह, गोबर ङ्क्षसह सहित अन्य हमारे ऊपर हमला कर दिया। जिसमें अजय ङ्क्षसह, मुन्नाबाई, श्यामूबाई, उमराव ङ्क्षसह, नरेंद्र ङ्क्षसह, मुन्नाबाई घायल हो गए। इन्होंने ही पिस्टल निकाली थी और इनमें से ही एक के चलाने से इनके ही साथ आए लालसिंह को गोली लगी। वहीं भगत ङ्क्षसह ने बताया कि मेरे साथ विनोद ङ्क्षसह, उमराव ङ्क्षसह, नरेंद्र सिंह सहित अन्य ने मिलकर मारपीट की। और भोपाल सिंह, लालङ्क्षसह, गोबर सिंह, हरिंङ्क्षसह, विष्णुबाई के साथ भी इन्होंने मारपीट की। भगत ंसिंह ने बताया कि नरेंद्र सिंह ने लालङ्क्षसह को गोली मारी।
तहसीलदार नारायण नांदेड़ा ने बताया कि घायल लालसिंह ने उमराव ङ्क्षसह, नरेंद्र ङ्क्षसह और एक अन्य को नाम गोली मारने में बताया है। घायल लालङ्क्षसह को रैफर कर दिया गया है। सभी १२ से अधिक लोग घायल हुए है सबका उपचार किया गया।

Home / Mandsaur / जूलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद में एक युवक को लगी गोली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो