scriptकोहरे ने थामी ट्रैफिक की रफ्तार, जारी है शीत का असर | Fog halts traffic speed, cold effect continues | Patrika News
मंदसौर

कोहरे ने थामी ट्रैफिक की रफ्तार, जारी है शीत का असर

कोहरे ने थामी ट्रैफिक की रफ्तार, जारी है शीत का असर

मंदसौरJan 21, 2020 / 11:45 am

Nilesh Trivedi

कोहरे ने थामी ट्रैफिक की रफ्तार, जारी है शीत का असर

कोहरे ने थामी ट्रैफिक की रफ्तार, जारी है शीत का असर

मंदसौर.
शहर सहित पूरे जिले में सोमवार को घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की आगोश में पूरा जिला लिपटा हुआ नजर आया। घने कोहरे के कारण शीतलहर का असर जिले में अभी भी बना हुआ है। वहीं तापमान भी न्यूनतम ९ डिग्री बना हुआ है। तापमान और ठंडी हवाओं के बीच कोहरे ने ठंड बढ़ा रखी है। सोमवार को भी शीत का असर पूरे जिले में रहा। फोरलेन सहित आबादी क्षेत्र के बाहर के मार्ग तो ठीक शहर के आंतरिक मार्गों पर भी भी धना कोहरा छाया रहा और पूरा शहर तो ठीक पूरा जिला ही सुबह ९.३० बजे तक कोहरे की चादर में ढका हुआ नजर आया।
वहीं कोहरे के कारण रेल व सड़क यातायात की रफ्तार भी बहुत कम हो गई है। दृश्यता कोहरे के कारण कम होने के कारण वाहन धीरे चल रहे है। इसके चलते देरी से गंतव्य तक पहुंच रहे है। वहीं शहर के गांधीचौराहा, बीपीएल चौराहा, भारतमाता चौराहा, घंटाघर सहित संजीत नाका क्षेत्र में घने कोहरे के कारण शहर के आंतरिक मार्गों पर आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को भी परेशान होना पड़ा। हाईवे से लेकर शहर के अंदर वाहन हेडलाईट चलाकर आवाजाही करते हुए देखे गए। ठंड और कोहरे के सीतम के कारण हर कोई परेशान हो रहा है।

सुबह ९ बजे तक रहा कोहरा
नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचल में शीतलहर का असर बरकरार है। सोमवार को सुबह ९ तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण फोरलेन पर ट्रको की रफ्तार थम गई तो गांवों से शहर आने वाले सब्जी व दुध उत्पादकों के साथ ही स्कूली विद्यार्थियों को भी परेशान होना पड़ा। लगातार बढ़ रहे कोहरे के कारण हर और ठंड का असर जारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो