script11 फीट का अजगर खेत में निकला, वन विभाग के अमले ने पकड़ा | forest diprament news | Patrika News

11 फीट का अजगर खेत में निकला, वन विभाग के अमले ने पकड़ा

locationमंदसौरPublished: Aug 14, 2019 01:48:52 pm

Submitted by:

Nilesh Trivedi

11 फीट का अजगर खेत में निकला, वन विभाग के अमले ने पकड़ा

patrika

11 फीट का अजगर खेत में निकला, वन विभाग के अमले ने पकड़ा


मंदसौर.
क्षेत्र के गांव लौटखेड़ी में एक खेत में ११ फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। अजगर खेत में दिखाई देने की सूचना पर गांव में हंडकंप मच गया। और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़ा और पिंजरे में बंद किया। जानकारी के अनुसार लौटखेड़ी में गौरीशंकर उपाध्याय के खेत पर यह अजगर दिखा था। ११ फीट लंबा यह अजगर करीब ७० किलो वजनी था। मशक्कत के बाद टीम ने इसे पकडऩे में सफलता प्राप्त की। यहां से अजगर को वन विभाग के अमले ने गांधीसागर वन अभ्यारण के समीप गोलंबा नाले के पास छोड़ दिया गया। वन विभाग के रेंजर अनिल जोशी के निर्देश एवं मार्गदर्शन में डिप्टी वन रेंजर प्रदीपसिंह राठौड,़वनरक्षक राजेंद्रसिंह देवड़ा एवं वनपाल कैलाशचंद वर्मा, राजा बाबू बैरा, हजारी प्रसाद पाटीदार, नरेंद्र पाटीदार, चांद मोहम्मद ने भी वन विभाग के साथ अहम भूमिका निभाई। पिंजरे में बंद अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो