scriptगांधी सागर बंाध ने कर दी दो साल तक किसानों की चिंता दूर | Gandhi Sagar Bandh removed farmers' worries for two years | Patrika News
मंदसौर

गांधी सागर बंाध ने कर दी दो साल तक किसानों की चिंता दूर

गांधी सागर बंाध ने कर दी दो साल तक किसानों की चिंता दूर

मंदसौरAug 21, 2019 / 03:57 pm

Vikas Tiwari

mandsaur news

mandsaur news

मंदसौर
इन्द्रदेव ने ऐसी मेहरबानी दिखाई कि एक सप्ताह में ही चम्बल नदी के सबसे बड़े बांध गांधी सागर को भर दिया है। इस बांध में इतना पानी आ गया कि आगामी दो से तीन साल तक जिले के किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिल सकेगा। अधिकारियों की माने तो अब पानी की आवक नौ हजार क्यूसेक हो रही है। ऐसी स्थिति में १३०९ फीट पानी का लेवल पहुंचेगा उसके बाद ही गेट खोले जाएंगे।
गांधी सागर का जल स्तर मंगलवार शाम पांच बजे तक करीब 1306 फीट के रिकॉर्ड स्तर पर आ गया है। जल संसाधन विभाग के आला अधिकारियों ने पहले भारी बारिश के चलते 130६ फीट के लेवल पर गेट खोलने का निर्णय किया था। लेकिन दो दिन से बारिश का दौर कमजोर पडऩ़े तथा पानी की आवक का प्रवाह कम होने से फिलहाल गेट खोलने का निर्णय टाल दिया गया है। आला अधिकारी हर घण्टे का अपडेट ले रहे हैं। रात नौ बजे गांधी सागर में ९ हजार क्यूसेक पानी की आवक हो रही थी। इस बांध की जलभराव क्षमता 1312 फीट है। जल संसाधन विभाग के अधिकारी गांधी सागर में पर्याप्त पानी आने से खुश है। अधिकारियों का मानना है कि आगामी दो से तीन साल सिंचाई और पेयजल के लिए भरपूर पानी मिल सकेगा। गौरतलब है कि 20१६ में गांधी सागर का जलस्तर 13०९ से अधिक होने पर चार छोटे गेट खोले थे। जिसमें साठ हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई थी।
जलसंसाधन विभाग के एसडीओ एमएल त्रिवेदी ने बताया कि पानी की आवक कम हो गई है। अभी पानी की आवक ९ हजार क्यूसेक हो रही है। पहले पानी की आवक को देखते हुए १३०६ फीट पर खोलने निर्णय लिया गया था। लेकिन अब पानी की आवक बहुत कम हो रही है। अब १३०९ फीट के बाद ही गेट खोले जाएंगे। २०१६ में १३०९ फीट के बाद ही चार गेट खोले थे। जिसमें ६० हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई थी।

Home / Mandsaur / गांधी सागर बंाध ने कर दी दो साल तक किसानों की चिंता दूर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो