scriptजिला पंचायत के फॉर्मूल पर नपा चुनाव में भी भाजपा ने गुर्जर-चावला को साधा | In the NAPA elections on the formula of the District Panchayat, the BJ | Patrika News
मंदसौर

जिला पंचायत के फॉर्मूल पर नपा चुनाव में भी भाजपा ने गुर्जर-चावला को साधा

जिला पंचायत के फॉर्मूल पर नपा चुनाव में भी भाजपा ने गुर्जर-चावला को साधा

मंदसौरAug 10, 2022 / 02:16 pm

Nilesh Trivedi

जिला पंचायत के फॉर्मूल पर नपा चुनाव में भी भाजपा ने गुर्जर-चावला को साधा

जिला पंचायत के फॉर्मूल पर नपा चुनाव में भी भाजपा ने गुर्जर-चावला को साधा

मंदसौर.
मंदसौर नगर पालिका में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का निर्वाचन हुआ। जिला पंचायत के फॉर्मूले की तर्ज पर भाजपा ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनाकर भाजपा के दो बड़े नेताओं को इस चुनाव में साधने का काम किया है। बंशीलाल गुर्जर की पत्नी रमादेवी गुर्जर मंदसौर नपा की अध्यक्ष बनी तो पूर्व मंत्री कैलाश चावला की पुत्रवधु नम्रता प्रितेश चावला उपाध्यक्ष बनी। ऐसे में मंदसौर नपा की कमान जिला पंचायत की तरह महिलाओं के हाथों में होगी। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए हुए निर्वाचन में कांग्रेस की ओर से क्रॉस वोटिंग हुई और भाजपा को अधिक मत मिलें। ४० पार्षदों में से भाजपा के २९ और ३ निर्दलीय व ८ कांग्रेस के है। लेकिन अध्यक्ष के लिए हुए निर्वाचन में रमादेवी गुर्जर को ३४ व नम्रता चावला को ३३ वोट मिले। इधर सुवासरा में भी भाजपा ने जीत दर्ज कर नगर परिषद में अपना कब्जा बरकरार रखा है।

जिला पंचायत का फॉर्मूला नपा में भी चला
भाजपा ने जिला पंचायत चुनाव का फॉर्मूला नपा चुनाव में भी बरकरार रखा। अध्यक्ष के लिए दो बड़े नेताओं दौड़ में थे ऐसे में दोनों में से एक अध्यक्ष व दूसरे को उपाध्यक्ष बनाया है। वहीं इसके माध्यम से पार्टी के दो बड़े नेताओं को भाजपा ने साधने का काम किया है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हुए इन चुनावों में भाजपा में बड़े नेताओं को साधने का काम किया। पंचायत से लेकर निकाय चुनाव में पार्टी ने बड़े नेताओं के परिजनों को अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनाकर साधा है। भारतीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर की पत्नी रमादेवी गुर्जर को अध्यक्ष बनाया है तो वहीं उपाध्यक्ष पूर्व गृहमंत्री कैलाश चावला की पुत्रवधु को बनाया है। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों ही चुनाव में भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग हुई।

अब तक ७ पर भाजपा ने जमाया कब्जा, ४ बाकी
निकाय चुनाव में सात निकाय में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का निर्वाचन पूरा हुआ। इसमें सभी सात जगहों पर भाजपा ने अपना कब्जा जमाया है। गरोठ, भैंसोदा, सीतामऊ, सुवासरा, नगरी, नारायणगढ़ नगर परिषद के साथ ही मंदसौर नगर पालिका में हुए अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने अपना कब्जा जमाया है। नगरी में क्रॉस वेाटिंग के चलते कांग्रेस का उपाध्यक्ष बना है। इधर अभी पिपलियामंडी, मल्हारगढ़, भानपुरा व शामगढ़ नगर परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन होना बाकी है। जो १२ व १३ अगस्त को होना है।

परिणाम के बाद भाजपा ने मनाया जश्न, निकाला जुलूस
इधर भाजपा में परिणाम के बाद आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाया है और विजयी जुलूस निकाला है। बारिश के बीच ढोल-ढमाकों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थको ने जुलूस निकाला है। हालांकि मंदसौर में दो तिहाई बहुमत होने और सुवासरा में भी बहुमत होने के कारण यह पहले से माना जा रहा था कि दोनेां ही जगहों पर भाजपा की सरकार ही बनेगी। लेकिन बुधवार को निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्टी में उत्साह का माहौल हो गया।

सुवासरा में भी भाजपा की नगर परिषद
मंदसौर के अलावा सुवासरा नगर परिषद में भी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का निर्वाचन बुधवार को हुआ। इसमें भाजपा को बहुमत था। ऐसे में भाजपा ने ही सरकार बनाई। अध्यक्ष में भाजपा की सविता बालाराम परिहार 9 वोट मिले तो कांग्रेस की श्यामू बाई रामसिंह 6 मेहर को वोट मिले।

Home / Mandsaur / जिला पंचायत के फॉर्मूल पर नपा चुनाव में भी भाजपा ने गुर्जर-चावला को साधा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो