scriptफतेहपुर में अब भी तेदूएं की दहशत, गांव में लगे है पिंजरे, दूसरा तेदूआं अब तक नहीं दिखा | mandsaur forest diparment news | Patrika News

फतेहपुर में अब भी तेदूएं की दहशत, गांव में लगे है पिंजरे, दूसरा तेदूआं अब तक नहीं दिखा

locationमंदसौरPublished: May 28, 2019 11:36:34 am

Submitted by:

Nilesh Trivedi

फतेहपुर में अब भी तेदूएं की दहशत, गांव में लगे है पिंजरे, दूसरा तेदूआं अब तक नहीं दिखा

patrika

फतेहपुर में अब भी तेदूएं की दहशत, गांव में लगे है पिंजरे, दूसरा तेदूआं अब तक नहीं दिखा


मंदसौर.
जिले के गांव फतेहपुर में तेदूआं वाली घटना को लेकर अब भी ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। वन विभाग ने पूरे क्षेत्रमें दूसरे तेदूएं की तलाश में सर्चिंग की लेकिन कही तेदूआं दिखाई नहीं दिया। हालांकि अब भी फतेहपुर में दो पिंजरे तेदूएं को पकडऩे के लिए लगा रखे है। इधर अज्ञात भीड़ के खिलाफ तेदूएं को मारने के मामले में की जांच विभाग ने एसडीओ को सौंपी है। दूसरा तेदूआं तो नहीं मिला लेकिन ग्रामीणों में तेदूएं की दशहत अब भी बनी हुई है। जहां तेदूआं दिखा था। उन मार्गों पर अब भी सन्नाटा पसरा है तो वहां कोई अकेला जाने की हिम्मत भी नहीं कर रहा है।

20मई की सुबह ग्रामिणों को दो तेंदुए दिखे थे तेदूएं के एक बच्चे ने महिला सहित अन्य लोगों पर हमला किया था। हालंाकि बाद में ग्रामीणों ने उसे घेरकर पीटा था। इससे उसकी मौत हो गईथी। वहीं दूसरा तेदूआं वहां से भाग निकला था।दूसरे तेंदुए की तलाश में 21 मई को उज्जैन से वन्य प्राणी रेस्क्यू दल फतेहपुर पहुंचा और दो जंगल पिंजरे लगाए गए । 21 मई को फतेहपुर समीप ग्राम हरसोल में तेंदुआ दिखने की सूचना भी अधिकारियों तक पहुंची लेकिन सर्चिंग में तेंदुआ नहीं मिला। 22 मई को भी रेस्क्यू दल ने गांव सहित आसपास सर्चिंग की लेकिन तेंदुआ नही मिला। इसके बाद उज्जैन का दल लौट गया।इधर ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। किसान खेतों पर भी नही जा रहे है। बच्चो को घरो से बाहर निकालने में भी डर रहे है।

पिंजरे लगा रखे है
पूरे क्षेत्र में सर्चिंग की जा चुकी है। कही पर भी तेदूआं नहीं दिखा है। वह यहां से निकल गया है। पिंजरे यहां लगा रखे है। मामले की जांच एसडीओपी को सौंपी है।-मयंक चांदीवाल, डीएफओ, मंदसौर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो