script117 गांव करवाएं खाली, 15 हजार लोग हुए प्रभावित | mandsaur heavy rain | Patrika News
मंदसौर

117 गांव करवाएं खाली, 15 हजार लोग हुए प्रभावित

117 गांव करवाएं खाली, 15 हजार लोग हुए प्रभावित

मंदसौरSep 16, 2019 / 12:42 pm

Vikas Tiwari

mandsaur news

mandsaur news

मंदसौर.
जिले में बाढ़ एवं अतिवृष्टि के कारण प्रशासन ने करीब ११७ गंाव खाली करवाएं है। और १५ हजार लोगों के राहत कैंप ठहरने की व्यवस्था की गई है। एडीएम बीएल कोचले ने बताया कि ११७ गांवों को खाली करवाया गया है। इसमें गांधीसागर बंाध क्षेत्र सहित पूरे जिले के गांव है। करीब १५ हजार लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है। गांधीसागर बांध क्षेत्र में आवाजाही सुरक्षा के मध्येनजर बंद की थी। बांध पूरी तरह सुरक्षित है। पुलिस अधीक्षक हितेश चौधरी ने कहा कि गांधीसागर बंाध पूरी तरह सुरक्षित है। जहां पर भी सूचना मिल रही है तत्काल रेस्क्यू कर मदद की जा रही है। ५३ स्थानों पर राहत कैंप लगाएं गए है। जहां प्रभावितों को ठहराया गया है।
गांधीसागर बांध के आसपास के गांवों को सुरक्षित खाली करवाया गया
गांधी सागर बांध के आसपास के ऐसे गांव जहां पर चंबल नदी का पानी गांव में घुस सकता है। उन सभी गांव को सुरक्षित तरीके से प्रशासन के द्वारा खाली करा दिया गया है। उन गांव के सभी लोग कैम्प में ठहरे हुए हैं तथा शांति पूर्वक है। किसी प्रकार की खतरे की कोई भी संभावना नहीं है। सभी लोग सुरक्षित हैं। वर्तमान में गांधीसागर में पानी की आवक जरूर ज्यादा है। बांध पूरी तरह सुरक्षित है। गांधीसागर बांध तक आवाजाही एहतियात के तौर पर बंद की गई है।

Home / Mandsaur / 117 गांव करवाएं खाली, 15 हजार लोग हुए प्रभावित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो