scriptऑनलाईन सिस्टम शुरु तो कर दिया, अब हो रही फजीहत | mandsaur news | Patrika News
मंदसौर

ऑनलाईन सिस्टम शुरु तो कर दिया, अब हो रही फजीहत

ऑनलाईन सिस्टम शुरु तो कर दिया, अब हो रही फजीहत

मंदसौरMay 09, 2019 / 12:18 pm

Nilesh Trivedi

patrika

ऑनलाईन सिस्टम शुरु तो कर दिया, अब हो रही फजीहत

मंदसौर.
नगर पालिका में राजस्व वसूली का काम पिछले दिनों ऑनलाईन शुरु किया गया। कम्प्यूटर पर डाटा लोड करने के साथ ऑपरेटर बिठाए गए। और काम शुरु कर दिया गया, लेकिन अब इसमें दिक्कत हो रही है। धीमी गति और अधिक समय लगने के कारण जलकर जमा कराने के लिए हर दिन भीड़ लग रही है तो लंबी लाईन लग रही है। इसके कारण अव्यवस्था खड़ी हो रही है।
अप्रशिक्षित कर्मचारी होने के कारण वह कर जमा करने में समय लगा रहे है। ऐसे में उपभोक्ता को इंतजार करना पड़ रहा है। इसी कारण अधिक भीड़ लग रही है। सीएमओ यहां निरीक्षण करने पहुंचे और देखा तो नाराजगी जाहिर की और व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए।

पर्ची निकालने में ही लग रहा समय
नपा में माह के शुरुआत १५ दिनों में जलकर जमा कराने के लिए उपभोक्ताओं की अधिक भीड़ रहती है। ऐसे में यहां धीमी गति से चल रही प्रक्रिया के कारण लंबी लाईन लग रही है तो लोगों को इंतजार भी करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार यहां जो कर जमा करने के बाद पर्ची दी जा रही है। उसमें समय अधिक लग रहा है। बताया यह जा रहा हैकि ऑफलाईन में पर्ची काटने में २ से ३ मिनट लगते थे। जहां अब ५ से ७ मिनट लग रहे है तो कई बार अधिक समय भी लगता है। ऑनलाईन सिस्टम को भले ही नपा ने सुविधा के लिए लागू किया लेकिन यह लोगों के लिए शुरुआती दौर में असुविधा बन गईहै।

कम्प्यूटर बढ़ाने के दिए निर्देश
सुबह के समय नपा के जलकर शाखा में निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ ने यहां राजस्व विभाग के अमले से साथ निरीक्षण किया। इस दौरान जलकर मे जमा हो रहे कर की प्रक्रिया को देखा। इसके बाद धीमी गति और लोगों की भीड़ को देखते हुए उन्होंने यहां कम्प्यूटर बढ़ाते हुए जलकर जमा करने का काउंटर बढ़ाने के निर्देश दिए।
दो दिन में होगा व्यवस्था सुधार
वहां भीड़ अधिक दिखी। इसलिए वहां पहुंचा था। अभी ३ कम्प्यूटर चल रहे है। वहां ५ की व्यवस्था कर दी जाएगी।एक महिला और एक सीनियर सिटीजन के लिए यहां अलग से काउंटर शुरु कर दिया जाएगा। इस प्रकार दो दिन में यह सभी व्यवस्था करते हुए इसमें सुधार किया जाएगा। -आरपी मिश्रा, सीएमओ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो