script…राजाराम फेक्ट्री के शिवना में डल गए पाईप और नपा अनजान | mandsaur news in shivna rivar | Patrika News
मंदसौर

…राजाराम फेक्ट्री के शिवना में डल गए पाईप और नपा अनजान

…राजाराम फेक्ट्री के शिवना में डल गए पाईप और नपा अनजान

मंदसौरApr 21, 2019 / 12:25 pm

Nilesh Trivedi

patrika

…राजाराम फेक्ट्री के शिवना में डल गए पाईप और नपा अनजान

मंदसौर.
शिवना नदी में पशुपतिनाथ मंदिर क्षेत्र में शनिवार को पाईप डालने का काम किया गया, लेकिन इस पूरे काम से नपा अनजान है। शिवना नदी की छोटी पुलिया के समीप क्षेत्र में जहां नगर पालिका ने १४५ मीटर का नाला पिछले दिनों बनाकर इसमें नाले का पानी डायवर्ड किया था
उसके समीप दिन में ही जेसीबी चल रही थी। नदी में खुदाई करने के साथ इसमें लगे हाथ पाईप डालने का काम किया जा रहा है। सडक़ के किनारे पाईप रखे हुए तो नदी के अंदर पाईप डाले जा रहे है। तमाम लाव-लजमें के साथ तेजी से काम किया जा रहा है, लेकिन किसी को जानकारी नहीं। नपा से जब पूछा तो नपा को इसकी जानकारी नहीं थी और कोन कर रहा है यह भी नहीं पता। जहां से गंदा पानी बह रहा है।उसी के समीप खुदाई कर पाईप डाले गए।

सिंचाई के लिए पाईप डालने की बात आई सामने
नपा के तकनीकि अमला जो शिवना पर लंबे समय से डीपीआर से लेकर शिद्धकरण के लिए काम कर रहा है। उन्हें शिवना में होने वाली हर गतिविधि की जानकारी है, लेकिन पूरे तकनीकि अमले को इसकी जानकारी नहीं।सीएमओ से भी पूछा तो जानकारी नहीं थी। नपा प्रशासन ने बाद में कर्मचारी यहां भेजे और पता करवाया। प्रारंभिक रुप से सिंचाई के लिए पाईप डालने की बात सामने आई है।

राजाराम फेक्ट्री की लाईन है
नपा के एई सुधीर जैन ने बताया कि जानकारी निकालने पर पता चला कि अघोरिया गांव से राजाराम फेक्ट्री तक उसकी पाईप लाईन डली हुई है। जो सालों पुरानी है। बताया जा रहा है कि वर्षों पुरानी पाईप लाईन है। इसके बारें में जानकारी भी नहीं थी। उस पाईप लाईन के पाईप कई जगह से फूट गए थे। ऐसे में आरआर फेक्ट्री ने इन पाईप को बदलने का आज काम किया है।

जानकारी नहीं
शिवना में डाले जा रहे पाईप को लेकर जानकारी नहीं है। कर्मचारियों को पता करने भेजा है। प्रारंभिक रुप से सिंचाई के लिए डाले जाने का अंदेशा बताया जा रहा है। जानकारी आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। नदी के अंदर बिना अनुमति किसी को इस तरह पाईप नहीं डालने दिए जाएंगे। जो डाले गए उन्हें भी उखड़वाऊंगा।-आरपी मिश्रा, सीएमओ

Home / Mandsaur / …राजाराम फेक्ट्री के शिवना में डल गए पाईप और नपा अनजान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो