scriptपशुपतिनाथ मंदिर की दानपेटी से निकले 12 लाख से अधिक | mandsaur pshuptinath temple | Patrika News
मंदसौर

पशुपतिनाथ मंदिर की दानपेटी से निकले 12 लाख से अधिक

पशुपतिनाथ मंदिर की दानपेटी से निकले 12 लाख से अधिक

मंदसौरApr 12, 2019 / 12:06 pm

Nilesh Trivedi

patrika

पशुपतिनाथ मंदिर की दानपेटी से निकले 12 लाख से अधिक

मंदसौर.
भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में गुरुवार को दानपेटी खोली गई। अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर परिसर की 07 दानपेटीया गुरुवार को खोली गई। सुबह 10:30 बजे कलेक्टर धनराजू एस. के निर्देशानुसार एसडीएम अंकिता प्रजापति, जिला कोषालय अधिकारी एवं पदेन कोषाध्यक्ष बृजमोहन सुरावत की उपस्थिति में खोली गई। इसमें 2000 के 15 नोट, 500 के 254 नोट, 200 के 132 नोट, 100 के 28 27 नोट, 50 के 36 8 0 नोट, 20 के 6 312 नोट, 10 के 30412, 05 के 576 , एवं चिल्लर 1,59,8 00.00 थी। इस प्रकार कुल राशि 12,43,140-0 ( बारह लाख तरालिस हजार चार सौ चालिस) रुपए गुरुवार की गणना में प्राप्त हुए। भक्तों ने भगवान को १२ लाख से अधिक का चढ़ावा चढ़ाया।

विदेशी नोट भीहुए प्राप्त
गणना में दानपेटी से विदेश मुद्रा युनाईटेड अरब अमीरात का 20 दिरम एक नोट, केनेडा देश का 10 डालर का एक नोट, नेपाल के 10 रू. का एक नोट, व सिक्कें में नेपाल देश का 01 रू. का एक, कुवेत देश का एक सिक्का, अन्य देश के 4 सिक्कें भी प्राप्त हुुुआ। चांदी के छोटे आयटम 6 0 ग्राम दानपेटियों से प्राप्त हुए। गणना कार्य में मंदिर कार्यालय से सहायक प्रबंधक ओपी शर्मा, घनश्याम भावसार, दिनेश परमार, दिनेश बैरागी, सेंट्रल मप्र ग्रामीण बैंक से सतपाल सिंह, बीएल पडियार, नरेंदसिंह चौहान, दिनेश सोलंकी, रमेश मकवाना, राजेश कुमार व्यास, डीके वर्मा, प्रदीप कुमार गौड़, सुरेशचंद्र चौधरी, गंगाराम राठौर तथा संस्कृत पाठशाला के बटूकों ने भी गणना कार्य में सहयोग दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो