१३०८.१० फीट पहुंचा गांधीसागर का जलस्तर
गांधीसागर में जलस्तर बढऩे का दौर भी बारिश के साथ फिर से शुरु हो गया है। रविवार शाम ७ बजे तक गांधीसागर का जलस्तर १३०८.१० फीट तक पहुंच गया था। गांधीसागर की क्षमता १३१२ फीट की है। वर्तमान में ९०३९९ क्यूसेक से पानी की आवक गांधीसागर में हो रही है। लेकिन फिर भी गेट खुलने की संभावनाओं पर विभागीय अधिकारी स्पष्ट नहीं बता पा रहे है। जलसंसाधन विभाग के एसडीओ एमएल त्रिवेदी ने बताया कि पानी की आवक बहुत कम है और बारिश भी अभी इतनी नहीं हो रही है। पानी की आवक बढ़ेगी तो गेट खोलने पर हम निर्णय लेंगे। अभी कुछ भी स्पष्ट नहंी है।
सोयाबीन में अफलन की कलेक्टर ने की रिपोर्ट तलब
बारिश से फसलों में हो रहे नुकसान से किसान परेशान होने लगे है। जिले में कुछ स्थानों से सोयाबीन फसल में अफलन की स्थिति भी बनी है। ऐसे में कलेक्टर मनोज पुष्प ने रविवार को कृषि विभाग को निर्देश जारी करते हुए सोयाबीन में अफलन की स्थिति पर तत्काल रिपोर्ट तलब की है। सोयाबीन फसल में फूल आने की अवस्था में वर्षा होने से कीट प्रकोप होने एवं नियत्रंण नहीं होने से फूल से फेली नहीं बनने की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग प्रत्येक तहसील में कृषकों के खेतों में सोयाबीन फसलों का सर्वे करने के लिए हर ग्राम ग्राकृषि विस्तार अधिकारी, किसान मित्र, दीदी को निर्देशित किया है।
४ घंटे तक चला बारिश का दौर
लिंबावास.
गांव लिंबावास सहित आसपास के क्षेत्र में रविवार को सुबह 4 घंटे तक कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश का दौर चला। क्षेत्र में बारिश के चलते किसानों को बड़ा नुकसान फसलों में हो चुका है। बारिश को लेकर किसान वर्ग चितिंत है।