विवाहिता की जलने से मौत, पुलिस जुटी जांच में
विवाहिता की जलने से मौत, पुलिस जुटी जांच में
मंदसौर
भावगढ़ थानाक्षेत्र के अंतर्गत गांव करजू में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे एक विवाहिता ने स्वयं पर कैरोसीन डालकर आग लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका पंचनामा बनाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
एसडीएम बीबी चौधरी ने बताया कि रानू पति राहुल टेलर उम्र २२ साल ने कैरोसीन डालकर आग लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतिका ने घर के तीन दरवाजे बंद कर रखे थे। और करीब एक बजे खेत पर पशुओं को पानी पिलाकर घर पर गई थी। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही उसने कक्षा दसवी का प्राइवेट भरा था। और किताबें भी लेकर आई थी। मृतिका की २०१७ में राहुल टेलर गांव बेहपुर से शादी हुई थी। शादी के बाद एक बार ही ससुराल गई थी। उसके बाद नहीं गई थी। अपने माता-पिता के साथ करजू में ही रह रही थी। इस मामले में जांच शुरु कर दी है।