scriptकिसने कहा- बिना बैंड-बाजा, बारात के घूम रहे है दुल्हें | mp election 2018 | Patrika News
मंदसौर

किसने कहा- बिना बैंड-बाजा, बारात के घूम रहे है दुल्हें

किसने कहा- बिना बैंड-बाजा, बारात के घूम रहे है दुल्हें

मंदसौरNov 10, 2018 / 12:51 pm

harinath dwivedi

patrika

किसने कहा- बिना बैंड-बाजा, बारात के घूम रहे है दुल्हें

फोटो एमएन १०१५ रैली के बीच संबोधित करते हुए नकवी।
मंदसौर.
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी शुक्रवार को शहर में भाजपा प्रत्याशी की नामांकन रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे। नकवी इंदौर से चार्टेड विमान से सीधे मंदसौर पहुंचे थे। जहां वह भारत माता चौराहा से रैली में शामिल हुए और घंटाघर तक पैदल चलते हुए लोगों से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार किया। घंटाघर पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिना बैंड, बाजा और बारात के देश व प्रदेश में दुल्हें घुम रहे है। कांग्रेस में प्रधानमंत्री और प्रदेश में मुख्यमंत्री बनने के लिए कई दुल्हें घुम रहे है जो स्वयं को पीएम व सीएम का दावेदार बता रहे है। लेकिन देश व प्रदेश में उनके लिए कोई वेकेंसी नहीं है। प्रदेश में भी कई नेता खुद को सीएम का दावेदार बताकर सिर्फ इसलिए घुम रहे है कि मैं सीएम का दावेदार हुं। देश को मोदी, प्रदेश को शिवराज और मंदसौर को यशपाल की जरुरत है। विकास की अवधारणा को जमीन पर लाने का काम भाजपा ने किया है। मप्र के सीएम एक मॉडल सीएम है। जिनकी नीतियों को भाजपा की अन्य राज्यों की सरकार अपने यहां अपना रही है और उनसे बहुत सीखती है। इसके बाद नकवी यहां से रवाना हो गए। नकवी की अगवानी हवाई पट्टी पर भाजपा नेताओं ने की।

बीजेपी प्रत्याशी देवड़ा व कांग्रेस प्रत्याशी सिसौदिया ने भरा नामांकन
मल्हारगढ़ विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी जगदीश देवडा ने शुक्रवार को नामाकंन दाखिल किया। इससे पहले कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकाली गई। जो पिपलियामंडी चौपाटी से प्रारंभ हुई। पिपलियामंडी मेन रोड होते हुए गांधी चौराहे पहुंची। रैली ग्राम गुडभैली, बादरी, नारायणगढ, पहेडा होते हुए मल्हारगढ पहुंची। देवडा की रैली में सांसद सुधीर गुप्ता, मानसिंह माच्छोपुरिया, मनोहरलाल जैन, जिला सहकारी बैक अध्यक्ष मदनलाल राठौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश दिक्षित, राजू गौड, धनश्याम चौधरी, सहित अन्य मौजूद थे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी परशुराम सिसौदिया ने भी समर्थको के साथ रैली निकालते हुए शक्ति प्रदर्शन कर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिय़ा, पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल, जिला कार्यकारी अध्यक्ष तुलसीराम पाटीदार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल शर्मा, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थें।


सिसौदिया की रैली में जुटे समर्थक
शुक्रवार सुबह से नारायणगढ़ में राजनीति का माहौल गरम रहा। नामांकन भरते जाते समय दोनों पार्टी के प्रत्याशियों ने वाहन रैली निकालकर अपनी ताकत दिखाई। भाजपा से जगदीश देवड़ा एवं कांग्रेस पार्टी से परशुराम सिसोदिया ने समर्थकों के साथ पिपलियामंडी, नारायणगढ़, मल्हारगढ़ में घूमकर अपना नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस प्रत्याशी सिसोदिया ने नगर के गांधी चौराहे पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो