scriptमहिलाओं ने यहां क्यों दी गिरफ्तारी, जानिए क्या है मामला | News | Patrika News
मंदसौर

महिलाओं ने यहां क्यों दी गिरफ्तारी, जानिए क्या है मामला

महिलाओं ने यहां क्यों दी गिरफ्तारी, जानिए क्या है मामला

मंदसौरAug 10, 2018 / 01:52 pm

harinath dwivedi

patrika

महिलाओं ने यहां क्यों दी गिरफ्तारी, जानिए क्या है मामला

मंदसौर.
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका संघ ने गुरुवार को लामबंद होकर केंद्र सरकार द्वारा लिए गए निर्णय आईसीडीएस को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार को शाम को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आशा कार्यकर्ता गांधी चौराहा पर एकत्रित हुई। यहां से रैली निकालते हुए और मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए यह शहर के कोतवाली थाने पर पहुंची। जहां पर प्रदर्शन करते हुए करीब 200 कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी और विरोध किया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नियमितीकरण सहित मानदेय के अलावा अन्य विभिन्न मांागों को लेकर प्रदर्शन कर रही थी। थाने पर गिरफ्तारी के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ जमा हो गई। साथ ही आईसीडीएस में डिब्बाबंद भोजन में प्रत्यक्ष सशर्त नकदी हस्तारंण को तत्काल रोकने किसी प्रकार का निजीकरण नहीं करने से लेकर अन्य मांगे भी अहम थी।
———————
बांग्लादेशी घुसपेठ के विरोध में युवा मोर्चा ने निकाली रैली
देश में हो रही बांग्लादेशी घुसपेठ के विरोध में गुरुवार की शाम को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पूर्व प्रदेश के साथ शहर में भी विरोध प्रदर्शन किया। मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शाम को शहर के बीपीएल चौराहें पर एकत्रित हुए और घुसपेठियों के विरोध में नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी। मोर्चा के कार्यकर्ता हाथों में मशाल लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए शहर से गुजरे। हेमंत धनोतिया, महेंद्र परिहार, नितीन बिजवानी, आदित्य मारोठिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे।
———————
वाहन रैली निकली
सिधिंया के दौर को लेकर कांग्रेस ने वाहन रैली निकाली। जो गुरुवार की शाम को जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी चौराहा से निकली। और शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के रुप में नारेबाजी करते हुए शहर में निकलें और शहरवासियों को सिंधिया के कार्यक्रम में आने की बात कही। इससे पहले दोपहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों से जनसंपर्क करते हुए आने का न्योता दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित नेता और जनप्रतिनिधि व पूर्व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। मुकेश काला, हनीफ शेख, साजिद मेव, मंजीतसिंह, कांतिलाल राठौड़, रवींद्र पाटीदार सहित अन्य मौजूद थे।
———————

Home / Mandsaur / महिलाओं ने यहां क्यों दी गिरफ्तारी, जानिए क्या है मामला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो