scriptइन्होंने क्यों दिया भगवान व पेरेंट्स को धन्यवाद, पढि़ए पूरी खबर और देखिए वीडियो… | news | Patrika News
मंदसौर

इन्होंने क्यों दिया भगवान व पेरेंट्स को धन्यवाद, पढि़ए पूरी खबर और देखिए वीडियो…

पढि़ए पूरी खबर और देखिए वीडियो…

मंदसौरJan 18, 2018 / 03:25 pm

harinath dwivedi

patrika

cpt exam

मंदसौर.
द इंस्ट्टियूट ऑफ चार्टर्ड एकाउटेंस ऑफ इंडिया द्वारा नवंबर और दिसंबर २०१७ में आयोजित की गई सीए फाइनल और सीए सीपीटी परीक्षा के परिणाम आईसीएआई द्वारा बुधवार को घोषित किए गए। सीए दिनेश जैन एवं आशीष जैन ने बताया कि सीए फाइनल में शहर के करीब ५० विद्यार्थी शामिल हुए थे। इसमें से करीब १५ विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। वहीं सीपीटी में ४९ विद्यार्थियों में से ३५ ने सफलता प्राप्त की। सीए फाइनल परीक्षा में श्याम ललवानी व गिरीश चंदवानी ने गु्रप १ व २ दोनो गु्रप में सफलता प्राप्त की। फाइनल में पास होने वालो में अंशुल मेहता, अंकित श्रीमाल, प्राची जैन, अंकुल बाकलीवाल, आयुषी जैन है। वहीं सीपीटी में राशि जैन ने २०० में से १९३ अंक, अमन शेख ने २०० में से १८१ एवं साक्षी जैन ने २०० में से १७५ अंक प्राप्त किए। १० छात्रों ने १५० से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता प्राप्त की।
सीपीटी में राशि ने टॉप-१० में बनाया स्थान
सीए जैन ने बताया कि सीपीटी परीक्षा में शहर की कालाखेत निवासी राशि जैन ने देश में टॉप-१० में स्थान बनाया। उन्हें २०० में से १९३ अंक प्राप्त हुए। राशि ने पत्रिका से चर्चा में कहा कि वे इसका श्रेय अपने माता- पिता और अपने शिक्षक आशीष जैन को देती है, जिन्होंने उन्हें समय- समय पर इसके लिए प्रेरित किया। वहीं गिरीश चंदवानी व प्राची जैन ने कहा कि इसका श्रेय वे अपने माता-पिता व हमारे शिक्षक को देते है। फैमिली ने हर समय उन्हें काफी सपोर्ट किया। साथ ही भगवान का भी शुक्रिया अदा किया। सीए जैन ने बताया कि सीपीटी परीक्षा में शहर की कालाखेत निवासी राशि जैन ने देश में टॉप-१० में स्थान बनाया। उन्हें २०० में से १९३ अंक प्राप्त हुए। राशि ने पत्रिका से चर्चा में कहा कि वे इसका श्रेय अपने माता- पिता और अपने शिक्षक आशीष जैन को देती है, जिन्होंने उन्हें समय- समय पर इसके लिए प्रेरित किया। वहीं गिरीश चंदवानी व प्राची जैन ने कहा कि इसका श्रेय वे अपने माता-पिता व हमारे शिक्षक को देते है। फैमिली ने हर समय उन्हें काफी सपोर्ट किया। साथ ही भगवान का भी शुक्रिया अदा किया।
———————–

Home / Mandsaur / इन्होंने क्यों दिया भगवान व पेरेंट्स को धन्यवाद, पढि़ए पूरी खबर और देखिए वीडियो…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो