scriptमच्छरो का प्रकोप, प्रेक्षक को डेंगू | News | Patrika News
मंदसौर

मच्छरो का प्रकोप, प्रेक्षक को डेंगू

मच्छरो का प्रकोप, प्रेक्षक को डेंगू

मंदसौरNov 17, 2018 / 02:30 pm

harinath dwivedi

patrika

मच्छरो का प्रकोप, प्रेक्षक को डेंगू

मंदसौर.
जिले में अब तक 22 मरीज डेंगू के सामने आ चुके है। इनमें सबसे अधिक मरीज 30 साल तक के है। यानि 70 फीसदी मरीज 30 साल तक के उम्र वाले है और शेष 30 फीसदी मरीज 30 साल से अधिक उम्र वाले है। इनमेंं सबसे अधिक मरीज जिला मुख्यालय के है। इन 22 मरीजों में 12 मरीज सिर्फ नवबंर माह में सामने आए है। अधिकारियों ने पूरे शहर में अभी तक लार्वा सर्वे नहीं करवाया है। जबकि रतलाम में लार्वा मिलने पर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग लार्वा सर्वे तो दूर अधिकारियों को कितने डेंगू के मरीज अब तक सामने आए है इसकी जानकारी भी नहीं है। जब अधिकारियों से डेंगू मरीजों के बारे में पूछा जाता है तो वह आरएमओ या अन्य अधिकारियों से बात करने का कहते है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस गंभीर बीमारी को लेकर कितने सजग स्वास्थ्य अधिकारी है। मंदसौर और मल्हारगढ़ विधानसभा के व्यय प्रेक्षक अभय गुप्ता को डेंगू के लक्षणों के बाद शुक्रवार रात सिद्धी विनायक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। गुप्ता को आईसीयू में भर्ती किया गया। रात करीब 8.30 बजे सूचना के बाद निर्वाचन अमला हरकत में आया।


शहर में यहां सबसे अधिक मरीज
शहर में जनता कॉलोनी, मेघदूत नगर, किटयानी, नईआबादी, जनकूपरा, दशरथ नगर, दयामंदिर टॉकीज क्षेत्र में है। यहां पर सबसे अधिक डेंगू मरीज या यूं कह सकते है कि यहां पर मरीज सामने आए है।


30 साल के 70 फीसदी अधिक चपेट में
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक 22 मरीज डेंगू के सामने आ चुके है। इनमें से 70 फीसदी मरीज 30 साल तक की उम्र के है। और शेष 30 प्रतिशत मरीज 30 से 60 के बीच के है। इनमें से 40 फीसदी मरीज ऐसे है जो बाहर से होकर आए है। जानकारी के अनुसार दिपावली के आसपास मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसमें ज्यादा स्टूडेंट बताए जा रहे है।


इसलिए बढ़ रहे मरीज
शहर में डेंगू के मरीज दिन पर दिन बढ़ रहे है। कीट वैज्ञानिकों की माने तो एडीज मच्छर की प्रकृति अलग होने से यह ज्यादा लोगों को संक्रमित करने की क्षमता रखता है। यह सबसे ज्यादा दिन में लोगों को निशाना बना सकता है। जबकि मलेरिया फेलाने वाला मच्छर एनाफीलीज रात को काटता है।


अब तक 22 मरीजों को डेंगू की पुष्टि
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को चार मरीजों के लिए गए सेंपल की जांच प्रयोगशाला में की गई। जिसमें एक जनकूपुरा निवासी 19 वर्षीय युवक को डेंगू सामने आया है। बुधवार को भी दो मरीज डेंगू के सामने आए थे। अभी तक कुल 22 मरीज डेंगू के सामने आ चुके है। जिसमें नवबंर माह में 12 मरीज है। इनमें से ज्यादातर मरीज जिला मुख्यालय के है। और इनका औसतन देखे तो 16 नवबंर तक हर 32 घंटे में एक व्यक्ति डेंगू की चपेट में आ रहा है। और अक्टूबर माह में 10 मरीज सामने आए थे।


रतलाम में जुर्माना तो मंदसौर में ध्यान नहीं
रतलाम जिले में डेंगू के मरीज अधिक सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका रतलाम जहां भी लार्वा निकल रहा है। उस संबंधित व्यक्ति पर पंाच सौ रूपए से लेकर हजारों रूपए का जुर्माना लगा रहे है। ठीक इसके उलट मंदसौर नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक सुध नहीं ली है। ना तो जुर्माने लगाने की प्रक्रिया शुरु की और ना ही लार्वा सर्वे पूरे शहर में शुरु किया। विभाग केवल वहां लार्वा सर्वे कर रहा है जहां पर मरीज सामने आ रहे है। इसके अलावा दूसरी जगह लार्वा सर्वे नहीं करवा रहा है।


जीका वायरस को लेकर अलर्ट, पर आंकड़े नहीं
जीका वायरस को लेकर सीएमएचओ ने पूरे जिलेभर में अलर्ट जारी किया था। उसमें विशेष निर्देश दिए गए थे कि जिनकी केस हिस्ट्री में राजस्थान निकले। उन पर विशेष रूप से नजर रखी जाए। लेकिन अभी तक विभाग के अधिकारियों को जानकारी ही नहीं है कि कितने बीमार ऐसे सामने आए है जिनकी केस हिस्ट्री राजस्थान की रही है।


इनका कहना…
जहां-जहां मरीज सामने आ रहे है। वहां पर लार्वा सर्वे भी करवाया जा रहा है। अभी तक किसी पर जुर्माना नहीं किया गया है। पूरी तरह से सक्रिय होकर कार्य किया जा रहा है।
डॉ महेश मालवीय, सीएमएचओ।

Home / Mandsaur / मच्छरो का प्रकोप, प्रेक्षक को डेंगू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो