scriptअब किसान आंदोलन की धरती से सिंधिया के समर्थन में उठी आवाज महाराज बने अध्यक्ष | Now the voice raised in support of Scindia from the land of the farmer | Patrika News
मंदसौर

अब किसान आंदोलन की धरती से सिंधिया के समर्थन में उठी आवाज महाराज बने अध्यक्ष

अब किसान आंदोलन की धरती से सिंधिया के समर्थन में उठी आवाज महाराज बने अध्यक्ष

मंदसौरAug 30, 2019 / 08:31 pm

Nilesh Trivedi

Jyotiraditya Scindia come tomorrow in gwalior

कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया कल आएंगे, चुनाव में हार के कारणों पर करेंगे चर्चा


मंदसौर.
पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिधिंया को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपने की मांग मंदसौर में भी सिङ्क्षधया समर्थकों ने खुलकर जाहिर की है। सिधिंया के समर्थन में समर्थको ने पार्टी से बगावत तक की चेतावनी दे डाली। प्रदेशभर में सिधिंया समर्थको द्वारा खुलकर प्रदेश की कमान सौंपने की मांग को लेकर बयानबाजी की जा रही है। इस बीच मंदसौर में भी सिधिंया के समर्थन में उनके समर्थक उतर आए है। कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष को लेकर शुरु हुई राजनीति के साथ को लेकर चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच जिले में सिधिंया के समर्थको ने भी खुलकर तेवर दिखाए है। और सिधिंया के समर्थन में पार्टी छोडऩे से लेकर उनके बीजेपी में जाने पर उनके साथ बीजेपी में जाने तक की बात कही है।

यह कहा सिधिंया समर्थको ने
सिधिंया का मंदसौर जिले व मालवा से सीधा जुड़ाव है। ऐसे में उनके कई समर्थको ने उन्हें के लिए बयान दिए। सिध्ंिाया समर्थको ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस की कमान महाराज को मिलना चाहिए। कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद विजय गुर्जर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रदेशभर में महाराज ने प्रचार किया और उन्हीं के चेहरे पर जनता ने कांग्रेस को वोट देकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाई है। कांग्रेस हाईकमान कमान सौंपना चाहिए। नहीं तो इस्तीफा देना तो ठीक महाराज के समर्थन में जो भी करना है वह करेंगे। यदि महाराज पार्टी छोड़ेंगे तो हम भी पार्टी छोड़े देंगे और यदि वह भाजपा में जाएंगे तो हम भी उनके पीछे चले जाएंगे। वह जो निर्णय लेंगे हम उनके साथ है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मांग
कांग्रेस प्रदेश महामंत्री मुकेश काला ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष तक अपनी बात पहुंचाई है। इसमें महाराज को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपने की बात रखी है। प्रदेश कांग्रेस को सिङ्क्षधया के नेतृत्व की जरुरत है। वहीं जनपद उपाध्यक्ष परशुराम सिसौदिया ने कहा कि मुझे विश्वास है। हाईकमान महाराज को कमान सौंपेगा। विजय गुर्जर ने खुलकर सिधिंया के समर्थन में बयान दिया।

दिनभर सोशल मीडिया पर चली अटकलें
सिधिंया को लेकर सोशल मीडिया पर दिनभर बयानों का दौर चलता रहा। तो अलग-अलग खबरें भी वायरल हुई। सिधिंया के अपने समर्थक विधायको के साथ भाजपा में जाने और भाजपा के संपर्क में होने के साथ ही सिधिंया के बेटे महाआर्यमान सिधिंया द्वारा पोस्ट किया गया वीडियो भी खूब चला। जो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय रहा।

Home / Mandsaur / अब किसान आंदोलन की धरती से सिंधिया के समर्थन में उठी आवाज महाराज बने अध्यक्ष

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो