मतदाताओं को जागरुक करने बाईक पर निकलें कलेक्टर-एसपी
मंदसौर•Oct 25, 2018 / 07:47 pm•
harinath dwivedi
मतदाताओं को जागरुक करने बाईक पर निकलें कलेक्टर-एसपी
मंदसौर । मतदाआओं को जागरुक करने के लिए पुलिस व प्रशासन ने गुरुवार की शाम को शहर में बाईक रैली निकाली। इसमें कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव व एसपी मनोजकुमारसिंह भी बाईक पर हेलमेट पहनकर शहरवासियों को जागरूकता का संदेश देने के लिए निकलें। कलेक्टर के पीछे एएसपी सुंदरसिंह कनेश सवार हुए तो एसपी के पीछे जिला पंचायत सीईओ आदित्यसिंह सवार हुए।
शहर के गांधी चौराहा से शाम को शुरु हुई इस रैली में कलेक्टर-एसपी आगे थे। इसके पीछे शहर के अन्य थानों में पदस्थ महिला पुलिसकर्मी बाईक लेकर शामिल हुईतो महिला बाल विकास की अधिकारी-कर्मचारियों के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी गुलाबी डे्रसकोर्ड में बाईक पर इस रैली में शामिल हुई। रैली शहर के विभिन्न मार्गों के साथ चौराहों से होती हुई मतदाताओं को जागरुकता के संदेशों के साथ गुजरी। मतदाता जागरुकता के साथ पुलिस-प्रशासन द्वारा संयुक्त रुप से निकाली इस रैली में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुकता का संदेश भी दिया गया।इस दौरान प्रशासन-पुलिस व महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों भी रैली में शामिल हुए।