scriptचुनावी रण में कांग्रेस के पास नहीं कोई सेनापति | Patrika News | Patrika News
मंदसौर

चुनावी रण में कांग्रेस के पास नहीं कोई सेनापति

चुनावी रण में कांग्रेस के पास नहीं कोई सेनापति

मंदसौरNov 25, 2018 / 10:32 pm

harinath dwivedi

patrika

चुनावी रण में कांग्रेस के पास नहीं कोई सेनापति

मंदसौर । गरोठ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को जिले के शामगढ़ में सुवासरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम पाटीदार के समर्थन में प्रचार किया। ईरानी ने दोपहर में यहां सभा के साथ रोड शो भी किया। सभा में ईरानी ने कहा कि इस चुनावी रण में मध्यप्रदेश में भाजपा के सेनापति शिवराजसिंह चौहान है। कांग्रेस का सेनापति कोई नहीं है। जो पार्टी अपना सेनापति तक तय नही कर सकते वे विकास और जनता की समस्याओं का समाधान क्या करेंगे। इस दौरान ईरानी ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की योजनाओं को जनकल्याण की बताते हुए भाजपा के लिए जनता से समर्थन मांगा।
आधे घंटे का रोड़ शो ओर 10 मिनिट का संबोधन
केंद्रीय मंत्री ईरानी का रोड़ शो सुवासरा नाके से शुरू हुआ। जो मुख्य मार्ग से होते हुए बस स्टैंड स्थित सभास्थल पहुंची। आधे घण्टे का रोड़ शो के बाद सभा शुरू हुई। इसमें ईरानी ने भाजपा की योजनाओं का हवाला देते हुए वोट मांगे। मंच पर प्रत्याशी पाटीदार, जिलाध्यक्ष चंदरसिंह सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष सतीष खुराना, नप अध्यक्ष अर्जुन सोनी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
कन्फ्यूजन में सवा घंटे पहले पहुंच गए
शामगढ़ ने रोड शो के लिए केंद्रीय मंत्री के आने का समय दोपहर 1 बजे था। लेकिन वे सुबह करीब 11.45 बजे ही धामनिया दिवान स्थित हेलीपेड पहुंच गए। जहां कोई मुख्य पदाधिकारी ओर प्रत्याशी उन्हें लेने नही पहुंचे। यहां धमनिया सरपंच नरेश यादव उन्हें लेकर अपने निवास पहुंचे। जहां करीब 30 मिनिट रुकने के बाद ओर कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों के आने बाद रोड़ शो शुरू किया।

Home / Mandsaur / चुनावी रण में कांग्रेस के पास नहीं कोई सेनापति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो