script1 लाख से अधिक किसानों का 650 करोड़ का कर्ज होगा माफ | Patrika News | Patrika News
मंदसौर

1 लाख से अधिक किसानों का 650 करोड़ का कर्ज होगा माफ

1 लाख से अधिक किसानों का 650 करोड़ का कर्ज होगा माफ

मंदसौरDec 18, 2018 / 06:06 pm

harinath dwivedi

patrika

1 लाख से अधिक किसानों का 650 करोड़ का कर्ज होगा माफ

मंदसौर । 10 दिनों में कर्जमाफी के चुनावी वादें को कांग्रेस ने सरकार बनने के बाद पूरा किया। सोमवार को मुख्यमंत्री के रुप में कमलनाथ ने शपथ लेते ही कर्जमाफी के आदेश जारी किए। सरकार ने 31 मार्चतक की स्थिति में किसानों का 2 लाख तक का कर्जमाफ किया है। इससे पहले विभाग से 30 सितबंर तक की स्थिति में कर्ज की जानकारी मांगी थी। इस स्थिति में जिले के 1 लाख 14 हजार किसानों पर ९९० करोड़ का कर्जहै, बताया जा रहा है कि 31 मार्च तक का यानी 650 करोड़ का ही जिले के १ लाख १० हजार से अधिक किसानों का कर्ज है। इससे में अंाकड़े बढ़ भी सकते है और कमभी हो सकते है। अब विभाग ३१ मार्चतक की स्थिति के आंकड़े जोडऩे में लगा है। वहीं कालातीत ऋण १६० करेाड़ रूपए है।
दोनों जिले के आंकड़े विभाग ने जुटाए
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने मंदसौर व नीमच जिले के कर्जदार किसानों के आंकड़े जुटाए है। इसमें मंदसौर जिले के १ लाख १४ हजार किसानों का करीब ९९० करोड़ और नीमच जिले के ६८ हजार किसानों का ३४१ करोड़ का कर्ज है।यानी दोनों जिले में १ लाख ८२ हजार किसानों को करीब १३३१ करोड़ का कर्ज है।नईसरकार बनने के बाद जो २ लाख तक के कर्जमाफी को लेकर जो आदेश जारी हुए उसमें ३१ मार्च-२०१८ तक की स्थिति में किसानों का यह कर्ज माफ किया गया।
पोर्टल पर अपलोड हो रही जानकारी
किसानों द्वारा लिए गए कर्ज को लेकर एकत्रित जानकारी सरकार तक पहुंचाने के लिए पोर्टल पर डाटा अपलोड किया जा रहा है। इसके लिए अलग से पोर्टल बनाया गया है।इस पर ही जानकारी लोड हो रही है।पिछले दो दिनों से यहीं काम चल रहा है।
फेक्ट फाईल
किसानों की संख्या – करीब 1 लाख 10 हजार से अधिक
ऋण जो होना हैमाफ- 650 करोड़ करीब
31 मार्च तक की स्थिति में
30 सितंबर की स्थिति में १ लाख १४ हजार किसान पर ९९० करोड़ का कर्ज
कालातीत ऋण-१६० करेाड़
स्रोत -जिला सहकारी केंद्रीय बैंक
पोर्टल पर अपलोड कर रहे है
मंदसौर-नीमच दोनों जिलों के किसानों की कृषि संबंधित ऋण की जानकारी बनाए गए पोर्टल पर अपलोडकर रहे है। इसमें दोनों जिलों के १ लाख ८२ हजार किसानों का १३३१ करोड़ ऋण की जानकारी लोड की है जो 30 सितबंर तक की स्थिति में है। कर्जमाफी को लेकर अभी हमारे पास आदेश नहीं आया है।-एसके भारद्वाज, एमडी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक
650 करोड़ का है कर्जा
जिले के करीब १ लाख १० हजार किसानों का करीब ६५० करोड़ का कर्जा३१ मार्च तक की स्थिति में है।-मदनलाल राठौर, अध्यक्ष, जिला सहकारी केंद्री बैंक

Home / Mandsaur / 1 लाख से अधिक किसानों का 650 करोड़ का कर्ज होगा माफ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो