scriptपुलिस के बांड ओवर से उबाल पर जिले की सियासत | police news in madsaur | Patrika News
मंदसौर

पुलिस के बांड ओवर से उबाल पर जिले की सियासत

पुलिस के बांड ओवर से उबाल पर जिले की सियासत

मंदसौरJun 26, 2019 / 01:20 pm

Nilesh Trivedi

patrika

पुलिस के बांड ओवर से उबाल पर जिले की सियासत


मंदसौर.
प्रभारी मंत्री हुकुमसिंह कराड़ा के जिले में दौरे से पहले पुलिस द्वारा भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को भेजे गए १०७/११६ के नोटिस के बाद जिले की सियासत उबाल पर आ गई है। भाजपा ने इसे कांग्रेस के इशारें पर पुलिस द्वारा बीजेपी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को नोटिस भेजकर परेशान करने का आरोप लगाया तो कांग्रेस ने इसमें भूमिका से इंकार किया है। लेकिन बांड भरवाने की यह कार्रवाई अब जिले में तूल पकडऩे लगी है। भाजपा ने इस मामले में आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
भाजपा ने उठाए सवाल, बांड भरवाने का कारण बताए पुलिस
विधायक व भाजपा के नेताओं ने नोटिस को लेकर पुलिस पर सवाल खड़े किए है और कहा कि पुलिस बताए कि बांड भरवाने का कारण क्या। कहा पर अशांति पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कही है। अपराध बताए। पुलिस किन थाना क्षेत्र में कितने और किन लोगों को नोटिस भेजकर बांडओवर कर रही है। इसकी भी सूची सार्वजनिक करें। पुलिस द्वारा भेजे जा रहे नोटिस में लोगों को पुलिस के विरुद्ध भंडकाने और अशांति की स्थिति की संभावना बताते हुए इन्हें तहसील न्यायालय में उपस्थित होकर बांड भरवाने की सूचना दी जा रही है।
थाना प्रभारियों ने दी है सूचियां
थाना प्रभारियों ने तहसीलदार को सूचियां दी है। और वह तहसील न्यायालय का सहारा लेकर नोटिस कांग्रेस के इशारें पर जारी करवा रहे है। राजनीतिक के क्षेत्र में इतनी ओछी राजनीतिक कभी नहीं देखी। कांग्रेस के इशारों पर पुलिस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को नोटिस भेजकर बांड भरवा रही है। अपराध तो बताए। पुलिस को सूची जारी कर अपराध भी बताना होंगे। कानून व्यवस्था पर ध्यान नहीं है और पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं को बिना किसी कारण के परेशान कर रहे है। हमें विपक्ष की भूमिका निभाना आती है।-यशपालसिंह सिसौदिया, विधायक
सडक़ों पर उतरेंगे
सरकारें आती-जाती है। लेकिन कार्यकर्ताओं को किसी भी प्रकार से कोई परेशान करेगा तो हम सडक़ों पर उतरने को तैयार है। अधिकारी कोई भी हो। लेकिन कार्यकर्ताओं को बिना वजह परेशान करना हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। –राजेंद्र सुराणा, जिलाध्यक्ष, भाजपा
कांग्रेस की कोई भूमिका नहीं
नोटिस भेजने का मामला तो जानकारी में भी नहीं है। सभी नागरिक हमारे है। इसमें कांग्रेस की भूमिका का सवाल नहीं उठता। कोई कार्रवाई हो रही है तो वह प्रक्रिया के अनुसार हो रही होगी।-प्रकाश रातडिय़ा, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
इनका कहना…
पुलिस अधीक्षक हितेश चौधरी ने बताया कि शांति व्यवस्था को लेकर बांड ओवर की कार्रवाई की जा रही है।

Home / Mandsaur / पुलिस के बांड ओवर से उबाल पर जिले की सियासत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो