scriptअभी सिर्फ पोर्टल पर एंट्री, कर्जमाफी कब होगी पता नहीं | Right now only entry on portal, don't know when the loan waiver will b | Patrika News
मंदसौर

अभी सिर्फ पोर्टल पर एंट्री, कर्जमाफी कब होगी पता नहीं

अभी सिर्फ पोर्टल पर एंट्री, कर्जमाफी कब होगी पता नहीं

मंदसौरDec 03, 2019 / 11:23 am

Nilesh Trivedi

news

kisan

मंदसौर.
जिले में लंबे समय से कर्जमाफी का इंतजार कर रहे १ लाख से अधिक किसानों को अभी कितना और इंतजार करना पड़ेगा। इसका जवाब किसे के पास नहीं है। जिले में १ लाख ५ हजार किसानों को १२०० करोड़ का सोसायटियों व बैंक का मिलाकर कर्जमाफ होना है। अभी दूसरे चरण के लिए पोर्टल खुला है और जो पहले पोर्टल पर एंट्री से छूट गए थे। उनक किसानों की एंट्री करने का काम किया जा रहा है जो ७ दिसंबर तक चलेगा। लेकिन इसके बाद कर्ज माफ कब होगा। इसका जवाब विभागों के जवाबदारों के पास नहीं है।
शासन से भी अब कर्जमाफी कब से की जाएगी। इस पर निर्णय नहीं हुआ है। पहले चरण में जिले में ७८ हजार ५ किसानों को २३३ करोड़ का कर्जमाफ हुआ था। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के समय मार्च माह में कर्जमाफी की प्रक्रिया रुकी थी। इसकी शुरुआत अब तक नहीं हो पाई है। जिले में बाढ़ से प्रभावित किसानों को कर्जमाफी के साथ मुआवजे के अलावा बोनस सहित भावांतर व प्याज प्रोत्साहन राशि की सहायता भी शासन से अब तक मिलने का इंतजार है।

7 दिसबंर तक चलेगी एंट्री
कर्जमाफी के दूसरे चरण के लिए पोर्टल शासन ने कई महीनों के बाद २५ नवंबर को खोला। जो ७ दिसंबर तक खुला रहेगा। इसमें उन नामों को पोर्टल पर जनपदों के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। जो पूर्व में एंट्री से छूट गए थे। पंचायतों में किसानों ने फॉर्म भरे थे। कुछ फॉर्म की एंट्री रह गई थी। ऐसे में यह माना जा रहा है कि अब तक जिले में माफ होने वाले कर्ज के जो आंकड़े है। वह अभी और बढ़ेंगे। पोर्टल तो ७ तक खुला रहेगा, लेकिन कर्जमाफी का दौर कब से शुरु होगा अभी यह स्पष्ट नहीं है और विभागों को भी इसकी जानकारी नहीं है।

पोर्टल पर चल रही एंट्री
कर्जमाफी के पोर्टल शासन ने अभी एंट्री के लिए खोला है। इसमें जनपदों के माध्यम से छुटे हुए किसानों की एंट्री की जा रही है। ७ दिसंबर तक यह दौर चलेगा। पूरा आंकड़ा पोर्टल पर शासन के पास अपडेट है। कर्जमाफी कब से होगी। इसकी जानकारी अभी नहीं है। यह शासन स्तर से ही तय होगा और किसानों के खातों में बैंक व सोसायटियों में सीधे शासन से राशि आएगी। -एसके भारद्वाज, एमडी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक

Home / Mandsaur / अभी सिर्फ पोर्टल पर एंट्री, कर्जमाफी कब होगी पता नहीं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो