scriptविशेष संयोग में सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में रहेगी शिवभक्ति की धुम | savan somvar nagpanchmi news | Patrika News
मंदसौर

विशेष संयोग में सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में रहेगी शिवभक्ति की धुम

विशेष संयोग में सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में रहेगी शिवभक्ति की धुम

मंदसौरAug 05, 2019 / 11:39 am

Nilesh Trivedi

patrika

विशेष संयोग में सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में रहेगी शिवभक्ति की धुम


मंदसौर.


विशेष संयोग के बीच शिव की भक्ति के पत्रिव माह में सावन का तीसरा सोमवार आज शिवभक्ति के साथ मनाया जाएगा। शहर के साथ जिले के शिवालयों में शिवतरानों की गुंज के साथ शिवभक्ति की धुम रहेगी। भगवान पशुपतिनाथ के दर पर भक्ति का दौर चरम पर पहुंचेगा। यहां सुबह से रात तक भक्तों का तांता लगेगा। वहीं शयन आरती मंडल द्वारा शाही पालकी यात्रा निकाली जाएगी। लावा-लजमें के साथ पशुपतिनाथ पालकी में बैठकर नगर भ्रमण करने निकलेंगे। दूर-दराज से पशुपतिनाथ के दर पर कावड यात्राएं लेकर भक्त पहुंचेगे और भगवान का जलाभिषेक करेंगे। भूतभावन के दर आस्था का सैलाब तीसरे सोमवार को उमड़ेगा।

नागपंचमी का विशेष संयोग, बाबा को लगेगा 1001 तांबूल का भोग
सावन के तीसरे सोमवार को नागपंचमी का विशेष संयोग बन रहा है। सोमवार को नागपंचमी के साथ ही सावन सोमवार है। ऐसे में पशुपतिनाथ सहित अन्य शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ रहेगी। पशुपतिनाथ को १००१ तांबूल का भोग लगेगा। विशेष संयोग के बीच सावन के सोमवार को भक्तों का तांता शिवालयों में लगेगा। शिवप्रिय श्रावणमास के तीसरे सोमवार पर इस वर्ष नागपंचमी का अदभूत संयोग बन रहा है। सोमवार और नाग पंचमी के चलते यह दिन शिवभक्तो के लिए खास बन गया है।

शिवालयों में शिवभक्ति का दिखेगा अदभूत नजारा
विशेष संयोग के चलते नजारा देखने को मिलेगा। वहीं हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नाग पंचमी के पर्व पर पशुपतिनाथ महादेव का सुबह प्रात:काल आरती मंडल के तत्वाधान में विशेष अभिषेक पूजन, श्रृगांर का आयोजन के साथ आरती होगी। शिव मानस पूजा में भगवान को 1001 तांबूल पान का भोग लगाया जाएगा। आठो मुखों पर थाली में सजा कर भोग लगाया जाएगा। मंडल के अध्यक्ष दिलीप शर्मा, प्रवक्ता उमेश परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथी को नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व श्रावण मास के सोमवार के दिन आ रहा है। विगत कई वर्षो से नागपंचमी पर खानपुरा के शिवभक्त फकीरचंद्र परिहार एवं अन्य शिवभक्तो द्वारा यह भोग अनवरत रूप से लगाया जाता है और आरती के पश्चात भक्तो को वहीं पर प्रसाद वितरित किया जाता है।

आस्था के बीच पालकी में शाही ठाठ-बाट से निकलेंगे राजाधिराज
शयन कालीन युवा मंडल द्वारा तीसरे सोमवार को शाही पालकी यात्रा निकाली जाएगी। जो सुबह १०.३० बजे पशुपतिनाथ मंदिर से शुरु होगी। इसमें दिल्ली-राजस्थान के अलावा बाहर से बुलाए कलाकारों के आकर्षक प्रस्तुतियों के बीच भक्तों की भीड़ के साथ पशुपतिनाथ शाही पालकी में ठाठ-बाट के साथ पालकी यात्रा निकलेंगी। पशुपतिनाथ मंदिर परिसर से यात्रा प्रारंभ होगी। जो वीर सावकर, धानमंडी, बडा चौक, गणपतिचौक, वरूणदेव मंदिर, माहेश्वरी धर्मशाला रोड, नयापुरा मार्ग, आरके हॉस्पिटल, गोल चौराहा से लेकर शहर के विभिन्न मार्गों स होती हुई गुजरेगी।
शाही पालकी में इस बार दिल्ली व राजस्थान के कालाकार आकर्षण का केंद्र रहेंगे। वही गुजरात की ढोल, शाहनाईया, तोप भी पशुपतिनाथ का स्वागत करेंगे। गुजरात के गरबे, दिल्ली की झांकी व वडोदरा के ढोल पालकी में सम्मिलित होकर पालकी को चार चांद लगाएंगे। 251 महिलाओं अपने सर पर कलश धारण कर पालकी यात्रा में शामिल होंगी। वही अखाडों में कलाकार हैरतअंगेज प्रदर्शन करेंगे।

शाही सवारी को लेकर बैठको का दौर जारी
श्रावणमास के अंतिम सोमवार 12 अगस्त को निकलने वाली शाही सवारी को व्यापक रुप देने को लेकर पशुपतिनाथ प्रात:काल आरती मंडल के पदाधिकारियों की लगातार बैठकों का व तैयारियों का दौर चल रहा है। पूर्व संध्या पर 11 अगस्त को वाहन रैली निकलेगी। इसमें शहरवासियों को शाही सवारी का आमंत्रण देंगे।

Home / Mandsaur / विशेष संयोग में सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में रहेगी शिवभक्ति की धुम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो