scriptएसआईटी ने बंधवार के बेटे से पूछा किसी पर शक तो बताए दो संदिग्धों के नाम | SIT asked the bandhwar's son, if any suspicion about the names of two | Patrika News
मंदसौर

एसआईटी ने बंधवार के बेटे से पूछा किसी पर शक तो बताए दो संदिग्धों के नाम

एसआईटी ने बंधवार के बेटे से पूछा किसी पर शक तो बताए दो संदिग्धों के नाम

मंदसौरFeb 12, 2019 / 04:45 pm

Vikas Tiwari

patrika

mandsaur news

मंदसौर.
नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की हत्या की जांच कर रही एसआईटी टीम ने सोमवार को आईजी डी श्रीनिवास वर्मा के आने बाद जांच तेजी से शुरु कर दी है। एसआईटी टीम दोपहर १२ बजे घटनास्थल पर पहुंची। यहां पर घटना स्थल का परीक्षण किया। इसके बाद प्रत्यक्षदर्शी लोकेंद्र कुमावत से दुकान पर बातचीत की। इसके बाद एसआईटी के अधिकारी नपाध्यक्ष प्रहलाद बंधवार के घर पहुंचे। यहां पर बेटे सहित पूरे परिवार से बात की। करीब एक घंटे तक अधिकारियों ने परिवारजनों से बातचीत की। इसके बाद कंट्रोल रूम पर अपराह्न तीन बजे बाद गोलू सहित कई लोगों से पूछताछ की।
वे बाहर थे और वो सामने से आया और कर दी हत्या
प्रत्यक्षदर्शी लोकेंद्र कुमावत से एसआईटी के अधिकारियों ने १७ जनवरी को घटनाक्रम के बारे में पूछा। जानकारी के अनुसार लोकेंद्र ने अधिकारियों को बताया कि नपाध्यक्ष साढ़े छह बजे आए और बैठे उनको कार्यक्रम में जाना था। मैंने मुनिम से कहा कि चाय पिलवाओ। मुनिम चाय लेने गया और चाय पी। इसके बाद वे उठे लिफाफा रखा। और बाहर निकले। सामने से वो आया और उसने उनको गोली मार दी। इसके बाद एसआईटी के अधिकारियों फल फू्रट वाले से भी बात की और उसे कंट्रोल रूम पर आने की कही।
नरेंद्र ने बताए दो संदिग्धों के नाम
एसआईटी प्रमुख पुलिस महानिरीक्षक डी श्रीनिवास वर्मा टीम के साथ नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार के घर पहुंचे। यहां पर उन्होंने करीब एक घंटा परिजनों से बात की। यहां पर बेटे नरेंद्र बंधवार से एसआईटी के अधिकारियों ने शक होने की बात कही। तो नरेंद्र ने दो संदिग्ध लोगों के नाम बताए। इसके अलावा नरेंद्र ने अधिकारियों को कहा कि बीपीएल चौराहा के सीसीटीवी फुटेज भी हमको नहीं बताए गए। और कोर्ट परिसर में लगे कै मरे की हमने दिखाने की कहा था। लेकिन वो भी पुलिस ने नहीं बताए। इसके अलावा कई ङ्क्षबदू पर जांच करने की बात कही। नरेंद्र ने अधिकारियों को कहा कि हत्या के कुछ समय बाद जो बाते सामने आई थी। वही कहानी पुलिस ने बताई।
एसआईटी के सामने यह रखे बिंदू, इन पर भी हो सकती जांच
१. आरोपी मनीष के संपर्क में कौन-कौन नेता थे। वो किस नेता से बात करता था। उसकी जानकारी जुटाई जाए। और कौन संरक्षण दे रहा है उसका नाम भी सार्वजनिक किया जाए।
२.नपा में बड़े नामातंरण के प्रकरण कौन-कौन से है।
३. नगर पालिका में सरकारी जमीन पर विवादित मामले को भी देखा जाए।
४. आरोपी मनीष की केस लडऩे में आर्थिक रूप से कौन मदद कर रहा है। इसके सहित कई ङ्क्षबदू पर चर्चा हुई।

Home / Mandsaur / एसआईटी ने बंधवार के बेटे से पूछा किसी पर शक तो बताए दो संदिग्धों के नाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो