scriptहरियाली को निहारने जा रहे हजारों पर्यटकों के सुरक्षा के इंतजाम नहीं | There are no security arrangements for thousands of tourists going to | Patrika News
मंदसौर

हरियाली को निहारने जा रहे हजारों पर्यटकों के सुरक्षा के इंतजाम नहीं

हरियाली को निहारने जा रहे हजारों पर्यटकों के सुरक्षा के इंतजाम नहीं

मंदसौरJul 29, 2019 / 04:10 pm

Vikas Tiwari

patrika

mandsaur news

मंदसौर
बारिश के मौसम में जिले के पर्यटन स्थलों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही है। लेकिन इन सैंकड़ों लोगों के सुरक्षा का दायित्व जिन अधिकारियों के कंाधों पर है। उन्होंने पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए है। ऐेसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जिले में केवल जिलामुख्यालय के पर्यटन स्थल तैलिया तालाब पर केवल रविवार को भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए गए। वही अन्य पर्यटन स्थलों की सुध भी नहीं ली गई। अधिकारियों से इस बारे में पूछा तो उन्होंने जल्द सुरक्षा के इंतजाम करने की बात कह रहे है।
गिरने लगे झरने, पर्यटकों की संख्या में बढ़ी
भानपुरा क्षेत्र में बीते 2 दिनों शनिवार-रविवार को हुई अच्छी झमाझम बारिश से क्षेत्र के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर हरियाली की चादर है। श्रावण माह में इन 2 दिनों में हुई अच्छी बारिश से प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर झरने गिरने लगे हैं। बीते 24 घंटों में रविवार सुबह 8 बजे तक 57.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई अभी तक कुल 314.4 मिलीमीटर वर्षा 12.07 इंच दर्ज हो चुकी है। अच्छी बारिश एवं रविवार की छुट्टी को लेकर क्षेत्र के प्रसिद्ध प्राकृतिक पर्यटन स्थल बड़ा महादेव पर दिनभर लोगों पर्यटकों का जमघट लगता रहा। बारिश के चलते इस प्राकृतिक स्थल का नजारा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। यहां लोगों पर्यटक होने कोंडवा झरने में नहाने का लुफ्त उठाया।
इन पर्यटन स्थनों पर उमड़ते है
भानपुरा से लेकर गांधीसागर क्षेत्र तक कई पर्यटन स्थल है। इनमें बड़ा महादेव, छोटा महादेव, ताखाजी, चतुर्भुजनाथ, कथरिया है। यहां पर सभी जगह झरने बहते है। इन झरनों और हरियाली को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन पहुंचते है। लेकिन यहां पर सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई। वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय पर स्थित तैलिया तालाब पर केवल रविवार को सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। सप्ताह के शेष छह दिनोंं में यहंा पर सुरक्षाकर्मियों को नहीं लगाया गया।
इनका कहना…
तैलिया तालाब पर सुरक्षा के मध्येनजर हर रविवार को होमगार्ड के सैनिक को तैनात किया गया है। अन्य पर्यटन स्थलों की समीक्षा कर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजार किए जाएंगे।
मनोज पुष्प, कलेक्टर।

Home / Mandsaur / हरियाली को निहारने जा रहे हजारों पर्यटकों के सुरक्षा के इंतजाम नहीं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो