scriptमध्य प्रदेश में मोबाइल पर मिलेगी इस सरकारी विभाग की सेवाएं | labour department of mp will be on mobile app | Patrika News
टेक्नोलॉजी

मध्य प्रदेश में मोबाइल पर मिलेगी इस सरकारी विभाग की सेवाएं

लंबी कतारों से अब मिलेगा छुटकारा। केवल एक क्लिक पर मिलेगी लेटेस्ट सरकारी जानकारी।

मंदसौरJan 26, 2016 / 08:33 am

मध्य प्रदेश के मजदूर वर्ग को अब से तमाम व्यावसायिक करोबार संबंधी ब्योरा और श्रम विभाग की सेवाओं की जानकारी मोबाइल फोन पर ही प्राप्त होगी। इसके लिए श्रम विभाग ने मोबाइल एप तैयार किया है, जिसे नाम दिया गया है ‘एम-श्रम सेवा एप’।

श्रम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि ‘डिजिटल इंडिया’ कार्यक्रम के तहत गणतंत्र दिवस से इस मोबाइल एप को शुरू किया जा रहा है। एप के जरिए श्रम विभाग की सेवाएं नागरिकों को उपलब्ध कराई जाएंगी। एप मोबाइल फोन पर गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकेगा।

श्रम विभाग के अनुसार, एप द्वारा दुकानों, स्थापनाओं एवं पंजीयन संबंधी जानकारी मिलेगी। इसके अलावा पंजीयन आवेदनों की स्थिति और पंजीयन के लिए ऑनलाइन आवेदन डाउनलोड किए जा सकेंगे। वहीं न्यूनतम वेतन और विभागीय लोक सेवाओं की जानकारी भी हासिल की जा सकेगी।


Home / Technology / मध्य प्रदेश में मोबाइल पर मिलेगी इस सरकारी विभाग की सेवाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो