Market Investors को 27 लाख करोड़ का नुकसान
अगर एक साल में बाजार निवेशकों की बात करें तो उनका नुकसान 27 लाख करोड़ करोड़ रुपए का हो चुका है। खास बात तो ये है कि यह नुकसान कुल जीडीपी का 10 फीसदी है। जबकि हाल ही के दिनों में सरकार की ओर से कोरोना पैकेज के नाम पर 20 लाख करोड़ रुपए का पैकेज दिया था। एक साल पहले 30 मई 2019 को बीएसई का मार्केट कैप 1,54,43,363.95 करोड़ रुपए था जो आधा रहकर 1,27,06,528.94 करोड़ रुपए हो गया है। आपको बता दें कि 15 जनवरी को बीएसई का मार्केट कैप 1,60,57,157.62 करोड़ के साथ उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।