1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईरान से तेल आयात की छूट आज खत्म, भारत को अब तेल खरीदना पड़ेगा महंगा

ईरान पर पाबंदी के बाद कच्चे तेल पर भारत की चिंताएं बढ़ीं आज से खत्म हुई तेल आयात की छूट राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा कर दी जानकारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Sharma

•

Updated: 3 May 2019, 7:14 AM IST

crude oil

ईरान से तेल आयात की छूट आज हो रही खत्म, भारत को अब तेल खरीदना पड़ेगा महंगा

नई दिल्ली।ईरान से कच्चे तेल की खरीद पर लगी पाबंदी से भारत को जो छूट मिली थी, वह आज यानी 2 मई को खत्म हो गई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा करते हुए कहा था कि 2 मई से ईरान से तेल आयात बंद करना होगा और जो भी देश ऐसा नहीं करेगा उसे प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा। इस छूट के खत्म होने के बाद भारत ने खाड़ी में तेल के बड़े उत्पादक देश जैसे सऊदी अरब , इराक और यूएई से आपूर्ति बढ़ाने का संकेत दिया है, जिससे देश में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी न हो और लोगों को कम दाम पर तेल मिल सके।

भारत में बढ़ सकते हैं तेल के दाम
अमरीका के इस फैसले से सबसे ज्यादा भारत और चीन को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही भारत में कच्चे तेल की लागत तीन से पांच फीसदी तक बढ़ सकती है। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, इराक ने लगातार दूसरे साल भारत को सबसे ज्यादा कच्चे तेल की आपूर्ति की है। इस दौरान अमरीका से कच्चे तेल की आपूर्ति में चार गुना तक की तेजी देखी गई है। अमरीका की भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति 2018-19 में चार गुना बढ़कर 64 लाख टन हो गई। वहीं, साल 2017-18 की बात करें तो इस समय भारत ने अमरीका से 14 लाख टन तेल का आयात किया। वहीं, 2018-19 में कुल 20.7 करोड़ टन कच्चे तेल का आयात किया।

ये भी पढ़ें:जेट एयरवेज के बाद एअर इंडिया ने भी बंद किया 20 विमानों का परिचालन


















































देश2017-182018-19
इराक4.57 करोड़ टन4.66 करोड़ टन
सऊदी3.61 करोड़ टन4.03 करोड़ टन
ईरान2.25 करोड़ टन2.39 करोड़ टन
यूएई1.42 करोड़ टन1.75 करोड़ टन
वेनेजुएला1.83 करोड़ टन1.73 करोड़ टन
नाइजीरिया1.81 करोड़ टन1.68 करोड़ टन
कुवैत1.1 करोड़ टन1.07 करोड़ टन
मैक्सिको0.99 करोड़ टन1.02 करोड़ टन

(Source: अप्रैल 2018 से मार्च 2019 के आंकड़े, डायरेक्टरेट जनरल ऑफ कामर्शियल इंटेलीजेंस एंड स्टैटिस्टिक्स)

ईरान से करता था सबसे ज्यादा आयात
आपको बता दें कि ईरान भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश है। भारत में सबसे ज्यादा तेल ईरान से आयात किया जाता है। अमरीका के फैसले के कारण भारत ने इस समय ईरान से तेल आयात करना बंद कर दिया है। आंकड़ों के मुताबिक, ईरान ने 2018-19 में भारत को 2.39 करोड़ टन कच्चे तेल की आपूर्ति की जोकि इससे पहले वाले वित्त वर्ष में यह 2.25 करोड़ टन था।


ईरान से इसलिए किया जाता है सबसे ज्यादा तेल आयात

भारत ईरान से सबसे ज्यादा तेल का आयात इसलिए करता था क्योंकि ईरान भारत को तेल खरीद पर अतिरिक्त छूट देता था। इसके साथ ही भारतीय रिफायनरी के लिए ज्यादा उपयुक्त भी माना जाता था। ईरान भारत को भुगतान के लिए ज्यादा समय भी देता है। इसके अलावा सबसे बड़ा कारण यह है कि ईरान रुपए में भी कुछ भुगतान स्वीकार करता था।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.