scriptसोना आैर चांदी की कीमतों में आर्इ बड़ी गिरावट, अब इतने रुपए का हो गया सोना | gold price fall 70 rs and silver price down 170 rs on 29 august 2018 | Patrika News
कारोबार

सोना आैर चांदी की कीमतों में आर्इ बड़ी गिरावट, अब इतने रुपए का हो गया सोना

आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 70 रुपए आैर चांदी की कीमतों में 170 रुपए की गिरावट देखने को मिली है।

Aug 29, 2018 / 03:06 pm

Saurabh Sharma

Gold Price

सोना आैर चांदी की कीमतों में आर्इ बड़ी गिरावट, अब इतने रुपए का हो गया सोना

नर्इ दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु की कीमतों में रही घट-बढ़ के बीच आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 70 रुपए फिसलकर 31,080 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक मांग सुस्त होने से चांदी 170 रुपए लुढ़ककर 38,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गर्इ। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते सोना आैर चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी। यही उम्मीद भी लगार्इ जा रही थी आने वाले समय में बढ़ेगा। जानकारों की मानें तो देश में फेस्टिव सीजन शुरू हो गया है। एेसे में सोने की मांग के साथ दाम भी बढ़ेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना आैर चांदी
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना हाजिर 1.15 डॉलर चढ़कर 1,203.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा हालांकि 5.40 डॉलर की गिरावट में 1,209.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका और मेक्सिको के बीच व्यापारिक संबंधों में सुधार से दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर मजबूत हुआ लेकिन अमेरिका -चीन संबंधों की तल्खी अब भी बाजार पर हावी है, जिससे वैश्विक स्तर पर पीली धातु के भाव में उतार-चढाव है। वैश्विक स्तर पर चांदी हाजिर 0.04 डॉलर की गिरावट के साथ 14.67 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी।

स्थानीय बाजार में सोना आैर चांदी
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 70 रुपए लुढ़ककर 31,080 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट में 30,930 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी भी 100 रुपए की गिरावट के साथ 24,500 रुपए के भाव बिकी। औद्योगिक उठाव कम होने से चांदी हाजिर 170 रुपए फिसलकर 38,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी वायदा भी 200 की गिरावट में 37,075 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गर्इ। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 73 हजार और 74 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,080
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 30,930
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 38,300
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,075
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 73,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 74,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,500

Home / Business / सोना आैर चांदी की कीमतों में आर्इ बड़ी गिरावट, अब इतने रुपए का हो गया सोना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो