scriptGold Price Today : तीन दिन की तेजी के बाद सोने के दाम में बड़ी गिरावट, जानिए कितना हुआ सस्ता | Gold Price Today: After three days rise, big drop in gold price | Patrika News
कारोबार

Gold Price Today : तीन दिन की तेजी के बाद सोने के दाम में बड़ी गिरावट, जानिए कितना हुआ सस्ता

भारतीय वायदा बाजार में सोना हुआ 225 रुपए सस्ता, चांदी की कीमत में 681 रुपए की गिरावट
डॉलर इंडेक्स में तेजी आने से इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी की कीमत में आई गिरावट

नई दिल्लीOct 22, 2020 / 03:30 pm

Saurabh Sharma

Gold Price Today: After three days rise, big drop in gold price

Gold Price Today: After three days rise, big drop in gold price

नई दिल्ली। भारतीय वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी इंडेक्स में लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद आज गिरावट देखने को मिल रही है। जहां सोना ( Gold Price Today ) 225 रुपए सस्ता हुआ है। चांदी की कीमत में 700 रुपए की गिरावट देखने को मिल रही है। जानकारों की मानें तो इंटरनेशनल मार्केट में डॉलर इंडेक्स में आई तेजी की वजह से सोने की कीमत में 10 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट आई है। वहीं चांदी भी सस्ती हुई है। जिसका असर देखने को मिल रहा है। आइए आपको भी बताते हैं कि देश में सोना और चांदी किस कीमत में कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है।

gold_price.jpg

यह भी पढ़ेंः- भारत में लांच हुआ ओप्पो का धमाकेदार फोन, मिल रहा है 5 फीसदी का कैशबैक

सोने की कीमत में आई गिरावट
पहले बात सोने की कीमत की करें तो वायदा बाजार में सोना 225 रुपए की गिरावट के साथ 51,108 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि सोना 51,199 रुपए प्रति दस ग्राम पर खुला था। कारोबारी स्तर के दौरान सोने की कीमत 51,053 रुपए प्रति दस ग्राम के साथ दिन के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई थी। जबकि बुधवार रात को सोना 51,333 रुपए प्रति दस ग्राम बंद हुआ था। आपको बता दें कि बीते तीन दिनों सोना तेजी के साथ बंद हो रहा था।

silver.jpg

यह भी पढ़ेंः- आम लोगों की नौकरियों पर कोरोना से भी ज्यादा बड़ा खतरा, 9 करोड़ जनता होगी बेरोजगार

चांदी भी हुई सस्ती
अगर बात चांदी की करें तो भारतीय वायदा बाजार में चांदी 681 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट के साथ 62,948 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है । जबकि आज चांदी 62,766 रुपए प्रति किलोग्राम के साथ दिन के न्यूनतम स्तर पर पहुंची थी। 63,250 रुपए प्रति किलोग्राम के साथ दिन के उच्चतम स्तर पर आई थी। आपको बता दें कि आज चांदी गिरावट के साथ 63,111 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली थी। जबकि बुधवार को चांदी 63,629 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

Home / Business / Gold Price Today : तीन दिन की तेजी के बाद सोने के दाम में बड़ी गिरावट, जानिए कितना हुआ सस्ता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो