यह भी पढ़ेंः- Coronavirus की वजह से Economic Crisis की चपेट में आया दुनिया का सबसे अमीर मंदिर!
भारतीय वायदा बाजार में सोना और चांदी
आज भारतीय वायदा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। शाम साढ़े पांच के कारोबार में सोने के दाम 91 रुपए की गिरावट के साथ 45721 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा था। जबकि आज सोना 45801 रुपए प्रति दस ग्राम पर खुला था। जबकि शुक्रवार रात को सोने के दाम 45812 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुए थे। वहीं बात चांदी की करें तो 248 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट के साथ 43045 रुपए पर कारोबार कर रहा है। जबकि आज चांदी 43347 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली थी। जबकि शुक्रवार को चांदी के दाम 43293 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है।
यह भी पढ़ेंः- Nirav Modi को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू, London Court में होगी Extradition पर सुनवाई
विदेशी बाजारों में सोना और चांदी
विदेशी बाजारों में अमरीकी बाजारों को छोड़ दिया जाए तो बाकी बाजारों में सोने और चांदी हरे निशान पर दिखाई दे रहे हैं। पहले बात सोने की की कीमत करें तो न्यूयॉर्क के कॉमेक्स में करीब 8 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट के साथ 1,706 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। जबकि लंदन के बाजार में सोना 13.15 पाउंड की तेजी के साथ करीब 1386 पाउंड प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं यूरोपीय बाजारों में सोना करीब 6 यूरो की गिरावट के साथ 1,576 यूरो प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। चांदी की बात करें तो कॉमेक्स पर 15.73 डॉलर प्रति ओंस, लंदन 12.60 पाउंड और यूरोप में करीब 15 यूरो प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है।