दो दिनों की गिरावट उबरा सर्राफा बाजार
स्थानीय बाजार में लगातार दो दिन की गिरावट से उबरता हुआ सोना स्टैंडर्ड 20 रुपए की बढ़त में 31,420 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। सोना बिटुर भी इतनी ही बढ़त के साथ 31,270 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 24,500 रुपए पर टिकी रही। औद्योगिक उठाव कम रहने से चांदी हाजिर 150 रुपए फिसलकर 37,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी। चांदी वायदा 320 रुपए की गिरावट में 36,890 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली के भाव गत दिवस के क्रमश: 72 हजार और 73 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
ये रहे आज के भाव
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपये में) इस प्रकार रहे:- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,420 सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,270 चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 37,500 चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,890 सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 72,000 सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :73,000 गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,500 जबकि चेन्नई सर्राफा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं के शुरुआती भाव इस प्रकार रहे – कीमत (रुपये में) सोना प्रति ग्राम 22 कैरेट-2,920 चांदी जेवराती प्रति ग्राम-39.50